












मानवाधिकार की लड़ाई को मिलेगी नई ताकत! चाहत अग्रवाल को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने जताया भरोसा, अब पूरे प्रदेश में अधिकारों की आवाज बुलंद करने और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का संभालेंगे मोर्चा
रायपुर/रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लैलूंगा के चाहत अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस जिम्मेदारी के साथ अब चाहत अग्रवाल प्रदेशभर में मानवाधिकारों के संरक्षण, जनजागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मुक्ता देवी यादव, प्रदेश सलाहकार जाहर सिंह तोमर एवं प्रदेश टीम ने चाहत अग्रवाल के सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा अन्याय और शोषण के खिलाफ लोगों को उचित कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।
24 घंटे मानव सेवा के लिए रहूंगा समर्पित : चाहत अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर चाहत अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत यादव, प्रदेश अध्यक्ष मुक्ता देवी यादव, प्रदेश सलाहकार जाहर सिंह तोमर सहित समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं 24 घंटे मानव सेवा के लिए समर्पित रहूंगा और संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करूंगा। शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता, नशामुक्ति अभियान, मानवाधिकारों एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठन की टीम तैयार करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती मिल सके और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।
प्रदेशभर से मिल रही बधाइयां, समर्थकों में खुशी की लहर
चाहत अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आते ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश अध्यक्ष मुक्ता देवी यादव, जाहर सिंह तोमर, कैलाश यादव, जितेन्द्र सिंह क्षत्रिय, धन्नू यादव, राजेंद्र सिंह क्षत्री, गजेंद्र सिंह यादव, अधिवक्ता गंगा प्रकाश यादव सहित कपूर यादव, नील सिंह तोमर, मयंक गुप्ता, सुनील साय, महेश राम, राहुल कुमार, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, त्रिलोचन यादव, संजय कुमार और कुंदन सिंह सहित प्रदेशभर के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
सभी ने उम्मीद जताई कि चाहत अग्रवाल अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ चाहत अग्रवाल का यह सेवा अभियान प्रदेश के जरूरतमंद और वंचित लोगों के लिए किस तरह नई उम्मीद लेकर आता है।











