spot_img
spot_img

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम कलमी में छापेमारी, 10,500 रुपये की शराब जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

बिक्री के लिए बाड़ी में छिपाकर रखी थी शराब

रायगढ़, 12 नवंबर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम कलमी में कार्रवाई करते हुए 105 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 10,500 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई ऑपरेशन आघात के तहत एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम कलमी निवासी सुशांतो डहरिया अपने घर के पीछे बाड़ी में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया।

सात डिब्बों में मिली 105 लीटर महुआ शराब

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुशांतो डहरिया (29 वर्ष), पिता भगवानों डहरिया, निवासी ग्राम कलमी, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। बाद में उसने अपनी बाड़ी में रखे 15-15 लीटर क्षमता वाले सात प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 105 लीटर महुआ शराब पुलिस के सामने पेश की। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर ली।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक बंशी रात्रे, मनोज कुमार यादव और महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील भी की है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...