यादव (महकूल)समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक चक्रधर सिंह सिदार के हाथों हुआ सम्पन्न

लैलूंगा, विधायक चक्रधर सिंह सिदार , पूर्व विधायक सुनीति राठिया , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमसागर पटेल , जनपद पंचायत अध्यक्ष किरन पैंकरा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । यादव समाज के सभी वरिष्ठ जन , युवा वर्ग , एवं सभी पदाधिकारी गण बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित थे , एवं पूरे हर्षोल्लास से गाजे बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किए । वर्तमान एवं पूर्व विधायक , दोनों के करकमलों से भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन करने के उपरांत , फीता काटकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया । माननीय विधायक चक्रधर सिंह ने अपने व्क्तव्य में श्रीकृष्ण बंशज यादवों को एकजुट होकर कार्य करने एवं संगठित होकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । श्री सिदार ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है इसमें हम सभी जनप्रतिनिधियों को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा

पूर्व विधायक सुनीति राठिया की भी तारीफ करते हुए कहा की आप एक ऊर्जावान नेत्री है हमारे क्षेत्र के विकास आप भी बहुत योगदान है इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ
और यादव समाज के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूँगा । पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने भी अपनी मनोहर शैली में उद्‌बोधन करते हुए यादव समाज को संबोधित किया एवं महिलाओं को विशेष प्राथमिकता देने की सलाह दी । ओमसागर पटेल ने अपने ओजस्बी व्यक्तव में संबोधन करते
हुए कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया एवं कहा कि यादवों ” के इस वृहद समाज के सहयोग के लिए मैं व्यक्तिगत तौर पर सदैव तत्पर रहूँगा
यादव समाज के जिलाध्यक्ष थबीरो यादव वे भी समाज को संबोधित किया ।ललित यादव ने मंच संचालन किया,
कार्यक्रम में मोहनराम यादव जनपद सदस्य लैलूंगा, डां.करूणा यादव समाज का जिलाध्यक्ष, सरपंच मुनकू राम पैंकरा , उपसरपंच रतन राम यादव , महाकुल समाज ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि केश यादव, प्रकाश यादव उपाध्यक्ष, लिंगराज यादव कोषाध्यक्ष, सचिव टंकेश्वर यादव , सहसचिव अंतोराम यादव , देवेन्द्र यादव,दुर्योधन, ठाकुर यादव, निराकार यादव,घनश्याम यादव ,निरंजन खुटिया , उदय यादव , मदन यादव, खेम सागर यादव , पुरनो राम यादव , कृष्णा यादव एवं समस्त माहकुल समाज के साथ कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता सचिन शुक्ला एवं नमित गर्ग उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...