बिहार पुर में खुला सुपोषण केंद्र एनआरसी सेंटर से कुपोषित बच्चे होंगे सुपोषित

spot_img

बिहार पुर में खुला सुपोषण केंद्र एनआरसी सेंटर से कुपोषित बच्चे होंगे सुपोषित

चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट

ओड़गी बिहारपुर

जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर में सुपोषण केंद्र का औपचारिक शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा किया गया एवं हाथी प्रभावित क्षेत्र मोहरसोप में जाकर हाथियों के द्वारा ग्रामीणों की क्षति की हुई फसल एवं घरों का जायजा लिया एवं प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के समक्ष उचित मूल्यांकन कर मौजा बनवाने हेतु वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश उल्लेखनीय है कि बिहार पुर क्षेत्र जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर है पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र के कमजोर बच्चे समुचित इलाज हेतु विशेष पोषण केंद्र भैयाथान नहीं आ पाते इनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रवेस सिंह सिसोदिया की विशेष मांग पर पहल करते हुए कलेक्टर सुश्री इफ्त आरा ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीगण डॉ आर एस सिंह को विगत 2 माह पूर्व बिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष पोषण आहार केंद्र शुरू करने हेतु निर्देशित किया था कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास निधि में आवश्यक राशि की उपलब्ध कराई महिला एवं बाल विकास के द्वारा कमजोर बच्चों का चुनाव कर प्रतीक्षा सूची तैयार की गई जिसमें बिहार पूर क्षेत्र के आसपास के सभी कमजोर बच्चों को अब चिकित्सा की निगरानी में इस केंद्र में रखा जाएगा एवं आवश्यक उपचार के साथ पौष्टिक आहार जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंड अनुसार अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए निर्धारित की जाती है उपलब्ध कराया जाएगा इस विशेष पोषण आहार केंद्र के माध्यम से इस सुदूरवर्ती क्षेत्र के सभी गंभीर बच्चों को सुपोषित होने का शुभ अवसर प्राप्त होना निसंदेह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुपोषण अभीयान का ही प्रतिफल है कि जिले में विगत 4 साल में 16 हजार से अधिक बच्चे सुपोषित हुए हैं इस अभियान को सफल बनाने हेतु मुख्यमंत्री के मानसानुरूप जिला प्रशासन सततृ प्रयत्नशील है कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी को इस केंद्र के सत प्रतिशत संचालित करने हेतु निर्देशित किया है जिसमें सभी पात्र हितग्राहियों को समय सीमा के भीतर सुपोषण किया जा सके जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उक्त केंद्र के शुभारंभ को बिहार पुर जैसे क्षेत्र में सुपोषण के विरुद्ध अभियान हेतु मील का पत्थर कहां गया है क्षेत्रवासियों ने इस योजना के लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का तथा केंद्र के शुभारंभ हेतु विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व कलेक्टर इफ्त आरा का आभार प्रकट किया

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS