श्री हरि विष्णु चक्र पूजन तथा कुराल पुराण कथा वाचन 21 फरवरी ब्लॉक मुख्यालय तमनार में

श्री हरि विष्णु चक्र पूजन तथा कुराल पुराण कथा वाचन 21 फरवरी ब्लॉक मुख्यालय तमनार में

रोहित कुमार

तमनार/ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श कुम्हार समाज विकास समिति जिला रायगढ़ अंचल ब्लॉक तमनार के द्वारा “श्री हरि विष्णु चक्र पूजा तथा कुराल पुराण कथा वाचन दिनांक 21 से 24 फरवरी 2023 (चार दिवसीय) कार्यक्रम रखा गया है, सालों से चला आ रहा कुम्हारों का ईस्ट देव भगवान श्री हरि विष्णु चक्र पूजन एवं कुराल पुराण कथा वाचन, जिसमें प्रथम दिवस कलश यात्रा, द्वितीय दिवस मूर्ति स्थापना, कुराल पुराण कथा गायन व वाचक आरंभ, तृतीय दिवस पुराण गायन प्रवचन, रुद्रपाल रत्नेश्वरी विवाह, चतुर्थ दिवस हवन पूर्णहुति एवं सहस्त्रधारा स्नान है।

ऐसे पूरे छत्तीसगढ़ में चक्र पूजा पारंपरिक रूप से सालों से की जा रही है, किंतु तमनार की बात करें तो, यहां लोगों के अनुसार रुद्रपाल रत्नेश्वरी विवाह भव्य रूप में पूरी आस्था के साथ किया जाता है रुद्रपाल को कुम्हार जी का रूप एवं रत्नेश्वरी में कुम्हारिन जी की रूप देखे जाते हैं। ब्लॉक तमनार में पूरे रीति रिवाज से रुद्रपाल रत्नेश्वरी की शादी की पूरी रस्में निभाई जाती है, जिसमें रुद्रपाल जी द्वारा बरात ले जाना एवं रत्नेश्वरी को उनके घर से विदा कर लाने एवं विवाह मंडल में पूरे रस्मो रिवाज से विवाह कराना होता है जिला रायगढ़ अंचल भर के कुम्हार तथा इस ब्लॉक तथा आस-पास से लोग इस विवाह को देखने भारी संख्या में उपस्थित होते हैं, इस चक्र पूजा में सुबह से लेकर शाम का विवाह रचाया जाता है जिसमें अन्य शादियों की भांति रुद्रपाल रत्नेश्वरी को भी लोगों द्वारा उपहार स्वरूप अपने सामर्थ्य के अनुसार चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इस कार्यक्रम में अन्य जाति के क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल किये जाते हैं इस होने वाले कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया जाता एवं क्षेत्र की उन्नाति एवं सुरक्षा की प्रार्थना तथा आशीर्वाद मांगा जाता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...