पुसौर में 20 लीटर और छाल में 12 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये रिमांड पर…..

अवैध शराब पर कार्रवाई*

पुसौर में 20 लीटर और छाल में 12 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये रिमांड पर…..

*रायगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब के संग्रहण एवं बिक्री पर कार्यवाही के क्रम में कल थाना प्रभारी छाल उपनिरीक्षक बी.एस. डहरिया के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम साम्हरसिंघा में रहने वाले विक्रम सिंह राजपूत के घर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रम सिंह राजपूत अवैध रूप से घर पर महुआ शराब बिक्री करता है । शराब रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी अपने घर के परछी से करीब *12 लीटर महुआ शराब* लाकर पेश किया गया । आरोपी विक्रम सिंह राजपूत पिता किशुन सिंह राजपूत उम्र 60 वर्ष साकिन साम्हरसिंघा जिला रायगढ़ पर थाना छाल में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59 (क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

वहीं आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना पुसौर के प्रधान आरक्षक श्याम दास महंत और आरक्षक लक्ष्मी पटेल द्वारा महादेव तलाब पुसौर के पास घेराबंदी कर शराब परिवहन कर रहे *आरोपी दिलीप सारथी पिता जगमोहन सारथी उम्र 38 साल निवासी पुसौर* के पास से दो 10 लीटर वाली क्षमता के प्लास्टिक जरकीन में *20 लीटर महुआ शराब कीमत ₹2,000* का जब्त किया गया है । आरोपी पर थाना पुसौर में धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...