रायगढ़ पुलिस की छवि पर दाग लगाने का काम करता प्रधान आरक्षक….

spot_img

रायगढ़ पुलिस की छवि पर दाग लगाने का काम करता प्रधान आरक्षक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पुलिसिंग कारवाही से चोर, लूटेरो, तस्करों में डर का माहौल हमेशा बना रहता है की कब हमारे गिरेबान तक पुलिस की हाथ पहुच जाए। जिससे उच्च रैंक के अधिकारी ऐसे थाना का चयन करके अवार्ड देते दिखते है क्योंकि पुलिसिंग कारवाही से अच्छे लोगो को न्याय और ग़लत लोगो के ऊपर कार्यवाही हमेशा होती देखी जाती है साथ ही कानून व्यवस्था पर लोगो को भरोसा बना रहे।

वही ख़ाकी वर्दी को शर्मसार करने वाले पुलिसवाले का काला चेहरा सामने आने से खाकी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं?…आखिर किसके संरक्षण पर काम करते है ऐसे तथाकथित खाकी को शर्मसार करने वाले पुलिसवाले जिनका सुनते ही क्षेत्र में लोगो के पसीने छूट जाते है?…

ऐसी ही एक शिकायत एसपी कार्यालय रायगढ में लिखित रूप से दिया गया है क्या ऐसे पुलिस कर्मी की सेवा समाप्त कर देनी चाहिए ?… क्योंकि पुलिस को एक मिट्टी का रंग जुड़ी वर्दी दिया गया है जिसपर लोगो को भरोसा और बिस्वास बना रहे लेकिन पुलिस वर्दी धारी जब लोगो के साथ सुलूक इस प्रकार कर रहे है कि घर से निकलना दूभर हो जा रहा है, ऐसे पुलिस वाले ऊपर कारवाही नही हो तो इनका मनोबल बढ़ता जाएगा पीड़ित के आवेदन पत्र पर कार्यवाही नही होती तो शिकायतकर्ता को इसका दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

आवेदन में बताया गया है कि मै सुकलाल राठिया पिता समय नाथ राठिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी- लालमाटी तहसील धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ का निवासी हूँ हमारे घर अगस्त महीने 2022 में चार पुलिसकर्मी जिसमें मुख्य रूप से प्रधान आरक्षक संजय यादव लोगों ने मौहा का बीज (पास) को पानी में सड़ा कर गाय खिलाने के लिये रखे थे, जिसको पकड़ कर मेरे घर के गृहणी को पूछताछ किया गया जिसमे गाय खिलाने के लिये रखें हैं। बताया गया जिस पर 20,000/- बीस हजार रू. का का मांग किया गया जिसमें संजय यादव प्रधान आरक्षक बार-बार नहीं देने पर जेल चले जाओगे कहकर डराते धमकाते रहे जिससे हमने डर में 20,000/- बीस हजार रू. चौकी जाकर संजय यादव और एक महिला उपस्थित थी संजय यादव ने चौकी के एक कमरे में बुलाकर 20,000/- बीस हजार रू. जबरन ले लिया और कागज में हस्ताक्षर करवाकर बोला गया अगर किसी को इसके बारे में जानकारी दिया गया तो तुमको एवं तुम्हारे पूरे परिवार को झूठी केस में फसाकर तुम्हारे घर में गांजा डलवा दूंगा ऐन केन प्रकरण बनाकर पूरे परिवार को जेल में सड़वा दूंगा कहकर दस्तावेज में सुकलाल संतोष नरेश वगै का हस्ताक्षर करा लिया।

जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि मेरा परिवार डरा और सहमा हुआ है अब हर महीने संजय यादव पुलिस के द्वारा जिसकी ड्यूटी रैरूमा खुर्द चौकी में हैं हर महीने 10,000/- रू. की मांग कर रहा है चूंकि मेरे परिवार में कुल दस सदस्य हैं जिसका भरण पोषण करने में काम काज एवं किसानी काम कर जीवन यापन कर रहें है। तो हर महीने 10,000/- रू. कहाँ से दे पायेगें कहते हैं तो झूठी केश मे फसाने की धमकी दे रहा है जिससे मैं एवं मेरा पूरा परिवार भय में व्याप्त है जिससे हमें घर से निकलने पर डर बना रहता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...