ग्राम जामविरा में रैरूमा पुलिस ने चलित थाना लगाकर अपराधों से किया गया जागरूक….

● ग्राम जामविरा में रैरूमा पुलिस ने चलित थाना लगाकर अपराधों से किया गया जागरूक….

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी उप निरीक्षक मान कुंवर द्वारा अपने स्टाफ के साथ कल ग्राम जामविरा में गाँव के समस्या निवारण के लिए चलित थाना लगाया गया जिसमें काफी संख्या में गांव की महिलाएं और पुरूष उपस्थित थे। चौकी प्रभारी बताई कि पुलिस चलित थाना के माध्यम से लोगों में कानून के प्रति जागरूकता लाने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से लगाये जा रहे हैं । चलित थाने में चौकी प्रभारी द्वारा गांव के प्रमुख व्यक्तियों से गांव की समस्याओं पर चर्चा किया गया तथा उपस्थित महिलाओं को गांव में शराब बंदी के लिए प्रेरित किया गया । चौकी प्रभारी द्वारा विशेषकर महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी, महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप, साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक खाते से जुड़े मोबाइल पर आने वाले ओटीपी नंबर किसी भी अनजान व्यक्ति को ना बताएं, एटीएम कार्ड के उपयोग सावधानी बरते, अपने निजी जानकारी जैसे एटीएम पासवर्ड आधार कार्ड के नंबर, ओटीपी किसी को ना बताएं, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चौकी प्रभारी द्वारा गांव में फेरी के बहाने सुने मकानों को रेकी करने वालों से सतर्क रहने और ऐसे व्यक्तियों के देखे जाने पर चौकी में सूचना देने कहा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा KYC के नाम पर खुली लूट  करवारजोर CSC सेंटर में 60 रुपये वसूली, प्रशासन बना मूकदर्शक?

लैलूंगा/करवारजोर सरकार जहां एक ओर डिजिटल सेवाओं को आम जनता तक मुफ्त और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं ग्राम...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ चेंबर ने ट्रांसपोर्ट चेम्बर का किया विस्तार, नई कार्यकारिणी सूची जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि चेम्बर के कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के...

RAIGARH NEWS

भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी और जूटमिल क्षेत्र में पुलिस की सघन रेड — अवैध कारोबारियों पर लगातार प्रहार

ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 62 लीटर से अधिक शराब जब्तभूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी और जूटमिल...