ग्राम कुसमुरा के जनचेतना शिविर में कोतरारोड़ पुलिस ग्रामीणों को दी अपराधों से बचाव की जानकारी…..

● ग्राम कुसमुरा के जनचेतना शिविर में कोतरारोड़ पुलिस ग्रामीणों को दी अपराधों से बचाव की जानकारी…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महोदवा व डीएसपी (IUCAW) निकिता तिवारी के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम कुसमुरा में आज “जनचेतना शिविर” लाकर ग्रामीणों की शिकायतों के निराकरण के साथ उन्हें अपराधों की जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य किया गया ।

जनचेतना शिविर में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम और महिला संबधी अपराधों से बचाव एवं सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी देकर उनसे चर्चा किया गया । थाना प्रभारी द्वारा रहवासियों को बताया गया कि किन-किन माध्यमों से साइबर क्राइम की घटनाएं हो सकती हैं । ऐसे में उन्हें निजी व बैंक खातों की जानकारी, OTP शेयर करने से मना किया गया तथा सड़क दुर्घटना से बचने यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई है । महिला संबंधी अपराध – दहेज उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, अनैतिक व्यापार, पास्को एक्ट पर चर्चा कर इसी घटनाओं को छुपाने के बजाये पुलिस सहायता लेकर दोषियों को सजा दिलाने महिलाओं को प्ररित किया गया । साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन व चाइल्ड नंबर भी नोट कराए गए । इस जनचेतना शिविर में गांव के काफी संख्या में महिलाएं, गणमान्य लोगों के साथ बच्चे एवं थाना कोतरारोड़ का स्टाफ उपस्थित रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...