कलेक्टर व एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच घायलों का जाना हाल …. दिये गए निर्देश

कलेक्टर व एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच घायलों का जाना हाल …. दिये गए निर्देश

रायगढ़, 24 मई 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा व पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने आज दोपहर मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घरघोड़ा मार्ग में चारभांठा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना और एवं उन्हे तत्काल रेडक्रास सोसायटी से 3-3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई। कलेक्टर सिन्हा ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति के बारे में जाना और अधीक्षक मेडिकल कॉलेज को मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मरीजों तथा उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मालूम हो कि कल सुबह करीब 7.30 बजे घरघोड़ा मार्ग पर चारभांठा के पास यह दुर्घटना हुई, जिसमें बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही दु:खद मृत्यु हो गई। वहीं मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 लोगों को घरघोड़ा में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया। 01 मरीज को 108 संजीवनी एम्बुलेंस के माध्यम से रायपुर भेजा गया। जिन्हें हल्की चोट आई है, ऐसे 12 मरीजों का प्राथमिक इलाज घरघोड़ा के अस्पताल में किया गया। जिनमें 2 को ऑब्जर्वेशन में रखकर बाकियों को आज छुट्टी दी जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...