spot_img
spot_img

सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट के 5 आरोपी बलवा के अपराध में गिरफ्तार…..

spot_img
spot_img
spot_img

● सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट के 5 आरोपी बलवा के अपराध में गिरफ्तार…..

*रायगढ़* । पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम रेंगालपाली स्थित वर्थ ऑफ वेस्ट कान्सेट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर कंपनी अंदर गार्ड रूम में तोड़फोड़ करने वाले पांच युवकों को बलवा के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक ग्राम रेंगालपाली स्थित वर्थ ऑफ वेस्ट कान्सेट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के आने जाने के लिए रेंगालपाली मुख्य मार्ग से कच्ची सड़क जुड़ी हुई है । ग्रामीणों द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए मार्ग में सीमेंट खंभा लगा दिया गया था जिसे पंचायत द्वारा निकलवाया गया । आज कुछ गांव के कुछ लड़के एक राय होकर पुनः मार्ग में सीमेंट खंभा लगा रहे थे जिसे सिक्योरिटी गार्ड ने मना किया तो गार्ड से मारपीट किये फिर कंपनी में घुसकर गार्ड रूम में भी तोड़फोड़ किये । रिपोर्टकर्ता अग्नि कुमार सीथा के लिखित आवेदन पर पुसौर पुलिस ने आरोपियों पर बलवा का अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसके 5 आरोपी- विराट सिदार 24 साल, मनोज चौहान 28 साल, अरुण चौहान 22 साल, अरुण सिदार 19 साल और विक्रांत सिदार 19 साल सभी निवासी ग्राम रेंगलपाली थाना पुसौर को आज गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की पाइप की जब्ती की गई है । कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन बैरागी एवं हमराह स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

नेवसा में आदिवासी समाज के बीच बैठकर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दिवाली भोज, सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल

राजू धनवार के घर आयोजित भोज में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ साझा कीं दीपावली की खुशियां, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश कोरबा।...

CHHATTISGARH NEWS

नेवसा में आदिवासी समाज के बीच बैठकर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दिवाली भोज, सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल

राजू धनवार के घर आयोजित भोज में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ साझा कीं दीपावली की खुशियां, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश कोरबा।...

RAIGARH NEWS

दीपावली पर अतुल होंडा ने मचाई धूम! ₹5,000 डाउन पेमेंट, शानदार गिफ्ट और बंपर एक्सचेंज बोनस! बाइक बाजार में महाभूकंप! अतुल होंडा के दिवाली...

🔥 लैलूंगा में अतुल होंडा का दीपावली पर महाधमाका! ₹5,000 डाउन पेमेंट में घर लाएं नई होंडा बाइक, 10 साल की इंजन वारंटी और...