विधायक चक्रधर सिंह सिदार के अगुवाई में विधानसभा लैलूंगा में तीस हजार से भी अधिक युवाओं ने लिया युवक कांग्रेस की सदस्यता।

लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के अगुवाई में विधानसभा लैलूंगा में तीस हजार से भी अधिक युवाओं ने लिया युवक कांग्रेस की सदस्यता।
लैलूंगा।हमारे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की युवक कांग्रेस के चुनाव आन लाइन रूप से 12 मई से 12 जून तक हुवे।इसमें 18 से 35 वर्ष के मतदाताओं को सदस्यता लेने के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश महासचिव,जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के लिए 4 मत देने थे।साथ ही प्रति सदस्य का 50 रुपया शुल्क भी आन लाइन जमा कराना होता था।लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने इस चुनाव में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा के अपने सदस्यों की बैठक अप्रैल महीने में ले कर सर्व सम्मति से तमनार विकासखंड के युवा चेहरा रूपेश पटेल को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सुनिश्चित किया।साथ ही उनकी सहयोगी टीम में ओमप्रकाश प्रधान,वीरेंद्र चौहान,भारती शुक्ला का भी नामांकन भरा कर सभी को एक निश्चित जिम्मेवारी सौप कर विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों में सदस्यता अभियान कराने के लिए एक विशेष रणनीति बनाई।अपने विश्वास पात्र सहयोगियों को इसे विधानसभा के चुनाव का सेमीफाइनल मान कर तैयारी करने को कहा और जो भी इस सदस्यता अभियान में ज्यादा सदस्य बनाएगा उसके लिए पुरुस्कार की घोसना की।उपरोक्त सदस्यता अभियान की वो हर सप्ताह समीक्षा भी करते रहे है। 12जून को सदस्यता अभियान समाप्त हुआ।और 13 तारीख को शाम 6 बजे तक सदस्यता अभियान का शुल्क जमा हुआ। विधान सभा के परिसीमन क्षेत्र में लगभग 7100 युवाओं ने सदस्यता ली वही तमनार विकास खंड में 8600 युवाओं ने सदस्यता ली है।वही लैलूंगा विकास खंड में 14350 युवाओं ने सदस्यता ली है।स्कूटनी के बाद अति शीघ्र परिणाम आन लाइन घोषित किए जायेंगे।जिसमे रूपेश पटेल का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय है।इतने बड़ी संख्या में युवा सदस्य बनाए जाने से सम्पूर्ण प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस पदाधिकारियों ने लैलूंगा विधायक के समस्त जोन और बूथ प्रभारियों की प्रसंशा की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...