spot_img
spot_img

अवैध गांजा परिवहन पर लैलूंगा पुलिस की लगातार कार्रवाई, मोटर सायकल पर गांजा तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1 किलो गांजा जप्त…..

spot_img
spot_img
spot_img

● अवैध गांजा परिवहन पर लैलूंगा पुलिस की लगातार कार्रवाई, मोटर सायकल पर गांजा तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1 किलो गांजा जप्त…..

● कापू पुलिस की कार्रवाई में डेढ़ किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार……

*रायगढ़* । आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस मुखबीरों को सक्रिय कर लगातार गांजे के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है । कल दिनांक 18.10.2023 के सुबह लैलूंगा पुलिस ने ग्राम हाडीपानी में गांजा रेड कार्यवाही कर 11 किलो गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । गांजा तस्करी की कार्यवाही के क्रम में कल दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में एक और कार्यवाही *ग्राम रूडूकेला पाकरगांव मार्ग नीलगिरी बगीचा के पास* लैलूंगा पुलिस द्वारा किया गया । लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर *मोटरसाइकिल रेंजर क्रमांक सीजी 15 CZ 3950* में उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे *आरोपी कृष्ण यादव पिता हलधर यादव उम्र 25 साल निवासी लाखा थाना कोतवाली* को पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से एक किलो गांजा कीमत ₹12000 तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रेंजर कीमत करीब ₹40000 *जुमला कीमती ₹52,000* की जप्ती कर आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, आरक्षक हिलारियुस तिर्की, सुमित एक्का और महिला आरक्षक संगीता लकड़ा की अहम भूमिका रही है । अवैध गांजा परिवहन पर कार्यवाही के क्रम में एक अन्य कार्यवाही थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत कापू पुलिस द्वारा ग्राम गोलाबुडा में किया गया । कल शाम थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम अपने स्टाफ के साथ ग्राम गोलाबुडा बैरियर पर लगे स्थैतिक निगरानी दल (SST) स्टाफ चेक करने रवाना हुए थे, रास्ते में उन्हें मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम ठाकुरपौड़ी की ओर से गांजा लेकर पैदल गोलाबुडा की ओर आ रहा है । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम गोलाबुडा में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया । पूछताछ में आरोपी अपना नाम *जेठू राम यादव पिता मधुसूदन यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम चाल्हा थाना कापू* का बताया जिसके पास से कापू पुलिस ने *डेढ़ किलो गांजा कीमत ₹12,000 का जप्त* किया गया है । आरोपी पर थाना कापू में धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड की कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कापू नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक फिलमोन लकड़ा की अहम भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...