WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा में धूमधाम से मनाया गया मां दुर्गा अष्टमी+नवमी का त्योहार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजन समिति मे नवमी के दिन बड़ी संख्या में कन्या भोजन एवं भंडारा किया जाएगा

इस दुर्गा पंडाल में मां शारदीय का पिछले 57 सालो से किया जा हैं विधि विधान से पूजा पाठ

लैलूंगा – शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन माता जगत जननी जगदंबे के आठवे स्वरूप मां महागौरी की पूजा आराधना करने का विधान है. नवरात्रि की दुर्गाष्टमी बहुत खास मानी जाती है।
आज नवरात्र की अष्‍टमी है। इसी क्रम में लैलूंगा में भी हर्ष उल्लास के साथ आज अष्‍टमी के अवसर पर मां दुर्गा का पूजन के साथ कन्‍याओं का भी पूजन किया गया। सुबह से ही मां दुर्गा देवी स्थापित पंडाल मंदिरों में लगने लगा भक्तों का तांता लगा रहा। कंजकों को हलवा-पुड़ी व खीर छोले का दिया प्रसाद।
लैलूंगा में 2 जगह में स्थापित मां दुर्गा देवी का आज रविवार को मां दुर्गा अष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हुए घरों में कन्याओं का भोजन करवाया। श्रद्धालुओं ने कंजकों को हलवा-पुड़ी, खीर छोले का प्रसाद खिलाते हुए उपहार भी दिए। शहर के बड़ी देवी माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
मंदिरों के बाहर प्रसाद व चुनरी की दुकानों पर भी भीड़ रही। मां दुर्गा देवी स्थापित पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने ज्योति लेकर प्रसाद श्रृंगार की वस्तुएं मां के चरणों में अर्पित की, साथ ही आरती कर सदा आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। अष्टमी की पूजा करने वाले भक्तों ने नवरात्र का व्रत खोल प्रसाद ग्रहण किया। वहीं घरों में मीठे व्यंजन भी बनाए गए।

वहीं उपस्थित रहे पंडित जी ने कहा कि दुर्गा अष्टमी का त्योहार भक्तों ने उत्साह के साथ मनाया। आज सुबह से ही मां दुर्गा देवी के मंदिर में भक्तों की भीड़ शुरू हो गई थी, जो सुबह नौ बजे तक रही। इसके बाद भक्तों ने घरों में जाकर माता की पूजा करते हुए प्रसाद तैयार किया और कन्याओं का पूजन करते हुए भोजन करवाया। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर्व का विशेष महत्व है। नवरात्र में मां की भक्ति करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर में हवन यज्ञ कर भंडारा भी लगाया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS