गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

spot_img

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचार एवं व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े थे लेकिन कुछ महीनों से शिर्ष नेतृत्व का निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की उपेक्षा, नीति और नेतृत्व में उदासीनता को देखकर सभी बहुत आहत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए कभी कोई कार्य नहीं करने वाले की चुनाव के समय राजकुमारी लिया जाना और निष्ठा पूर्वक पार्टी के लिए कार्य करने वाले लोगों की सलाह तक नहीं लिया जाना जिसकी वजह से वह बहुत दुखी हैं! बावजूद इसके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उनकी बातों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने के कारण वो गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह मरकाम एवं जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग के प्रबल सिंह जगत एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रभाग लैलूंगा के वर्तमान जिला सचिव बद्रीनाथ मरावी सहित मीडिया प्रभारी संदीप पोर्ते और संभागीय सचिव बिलासपुर संभाग के अजय नेताम सहित और भी दर्जनों कार्यकर्तओं ने पार्टी को अपना त्याग पत्र प्रेषित किया है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मच चुकी है! और इसे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश स्तर पर काफी नुकसानदायक माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजेश सिंह मरकाम छत्तीसगढ़ में एक बड़े क्रांतिकारी लीडर के रूप में जाने जाते हैं!जिनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में जल,जंगल,जमीन,
वन अधिकार पत्रक,
जर्जर रोड,पर्यावरण प्रदूषण, बेरोजगारी जैसी विभिन्न जन समस्याओं को लेकर कई आंदोलन किए गए हैं! राजेश सिंह मरकाम एक कुशल संगठक और प्रखर वक्ता भी माने जाते हैं। जो अपने आपको नेता नहीं लोगों का बेटा कहते हैं! और ये बात भी किसी से छुपी हुई नहीं है कि क्षेत्रीय-जनों से सदैव उन्हें एक बेटे की तरह ही प्यार और दुलार मिलता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...