बिलासपुर- एक प्रतिष्ठित व्यापारी की बेटी ने घर पर रखे 21लाख रुपए चोरी करके अपने प्रेमी युवक को दे दिया….

बिलासपुर- एक प्रतिष्ठित व्यापारी की बेटी ने घर पर रखे 21लाख रुपए चोरी करके अपने प्रेमी युवक को दे दिया।

विनय सिंह बिलासपुर संभाग

परिजन को पता चलने पर अब युवती के माध्यम से प्रेमी युवक को फोन कर रकम लौटाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। प्रेमी युवक ने अब तक ऑनलाइन के माध्यम से दो लाख वापस भी कर दिया है।और मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच समझौता होने कि बात भी सामने आ रही है। अगर उक्त राशि की बात किया जाए तो पूरा मामला जमीन कि खरीदी बिक्री से जुड़ा है जिसमें कि भूमि का सरकारी रेट से अधिक मूल्य पर खरीदी बिक्री होने के कारण जो ऊपरी पैसा है उसे दो नंबर के रूप में नगद लेनदेन किया गया है अगर संबंधित जांच एजेंसी नगद लेनदेन के बारे में पूछताछ करती है तो दोनों पक्ष क्रेता, विक्रेता को जमीन के सौदे में हुए नगद लेन देन का हिसाब किताब दे पाना मुश्किल है। इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि बाहर मामले की भनक किसी को ना लगे। संभवत इसीलिए इस घटना की रिपोर्ट अब तक संबंधित थाने में दर्ज नहीं करया गया है।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मस्तूरी का है जहां पर एक व्यक्ति जो जनपद पंचायत मस्तूरी कार्यालय के आस- पास होटल संचालन करता है। उसने विगत कुछ दिनों पहले अपनी पैतृक संपत्ति का सौदा दो करोड़ 90 लाख रुपए में किया था और कुछ रकम चेक व 21 लाख रुपए नगद प्राप्त किया था। नकद रकम को व्यापारी ने अपने घर के अलमारी पर रखा था इस बात की जानकारी उसकी बेटी को भी थी बेटी ने यह सारी बातें अपने प्रेमी युवक को बताई और 7 मई की रात लगभग 1:00 बजे अपने घर बुलाकर युवती ने 21 लाख रुपए नगद रकम को अपने प्रेमी युवक वेद परसदा निवासी को दे दिया। उसने यह मोटा रकम पाने के बाद 8 लाख रुपए पटाकर अर्टिका कार, 4 लाख रुपए देकर केटीएम बाइक, एक एलईडी टीवी, व कूलर खरीदा है। इसके अलावा 6 एकड़ खेत लड़के ने गिरवी रखी है। चोरी के पैसे से खरीदे गए कार को सेंट्रल गवर्नमेंट से संचालित होने वाले संस्थान जो बुधवारी बाजार के आसपास बिलासपुर में स्थित है उस पर प्रति माह के हिसाब से किराए पर गाड़ी लगाए जाने की बात कही जा रही है। जिससे प्रतिमाह एक मोटा रकम इनकम होने वाला है।

यह सारी घटना की जानकारी प्रेमिका के परिजन को पता चलने पर प्रेमी युवती के माध्यम से युवक को फोन लगाकर रकम लौटाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। प्रेमी युवक ने ऑनलाइन के माध्यम से लगभग 6 किस्तों में 2 लाख रुपए अपने प्रेमिका के खाते पर डलवाया है। और साथ ही दोनों परिवार के परिजनों ने मिलकर आपस में ही मामले का निपटारा करने का निर्णय लिया है। उक्त चोरी के पैसे से खरीदे गए वाहनों को भी प्रेमी युवती के नाम पर ट्रांसफर किए जाने के लिए सहमति बनाया गया है। युवती प्रेम में इतनी दीवानी थी कि यह घटना उसने अपने प्रेमी युवक की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किया ताकि भविष्य में वह अपने प्रेमी युवक के साथ एस आराम की जिंदगी बिता सकें।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी प्लानिंग प्रेमिका के द्वारा रची गई थी और योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल प्रेमी युवती शहर के एक कॉलेज में बी.बी.ए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उनका यह प्रोग्राम था कि पढ़ाई समाप्त होने के बाद वह भाग कर शादी कर लेंगे और चोरी किए गए पैसो से खरीदे गए गाड़ी से होने वाले इनकम पर जीवन यापन करेंगे लेकिन ऐसा हो ना सका। अगले अंक पर हम अपने पाठकों को मामले से जुड़े महत्वपूर्ण कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में बतलाइएगे व सुनाएंगे जो की मीडिया के पास उपलब्ध है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...