रेल्वे लाइन सर्वे को रोकने ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

spot_img

रेल्वे लाइन सर्वे को रोकने ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

घरघोड़ा अनुविभाग के तमनार तहसील के ग्राम पंचायत पेलमा में भारत सरकार द्वारा रेल कारिडोर का निर्माण कराया जा रहा है रेल लाइन का निर्माण मुख्य रूप से कोयला परिवहन के लिए बनाया जा रहा है पूर्व में भी रेल्वे लाइन सर्वे का ग्रामीणों ने विरोध प्रकट किया था विरोध के पश्चात सर्वे का काम रोक दिया गया था ग्रामीणों ने एसडीएम घरघोड़ा को 15 दिसंबर को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जिसमे ग्रामीणों ने क्षेत्रवासी अपने क्षेत्र में कोयला खदान नहीं चाहते साथ ही यह पेसा कानून क्षेत्र है जहां किसी प्रकार की कोई परियोजना लगती है तो ग्राम सभा की अनुमति होना अनिवार्य है परंतु इस गांव में कई बार ग्राम सभा करके रेल लाइन तथा कोयला खदान ना हो इसलिए प्रस्ताव पारित किया जा चुका है जिसमें गांव के 80% जनसंख्या ने सहमति प्रदान की है पूर्व में कलेक्टर और आपके कार्यालय में भी इस बात की सूचना दी जा चुकी है और रेल कारिडोर पर रोक लगाने की बात की गई है परंतु आए दिन रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे का कार्य कराया जा रहा है गांव वालों के साथ जब तक सहमति न हो तब तक इस गतिविधि पर रोक लगायें और इस क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा कर सर्वप्रथम सहमति प्राप्त करें और सहमति के आधार पर ही कार्य करें जिससे जन आक्रोश नहीं होगा अगर ग्रामीणों की यह बात पर गौर नहीं किया गया और जबरन सर्वे का कार्य होता है तो हम ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होने की बात कही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...