WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले को दी 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले को दी 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

पत्थलगांव, जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के 182 विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले को 110.99 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने पत्थलगांव, जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 182 लोक कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 32.64 करोड़ रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण एवं 78.34 करोड़ रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर विधानसभा में 56.98 करोड़ रूपए की लागत के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा में 40.50 करोड़ रूपए की लागत के कुल 102 कार्य एवं पत्थलगांव विधानसभा में 13.50 करोड़ रूपए की लागत के कुल 35 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री जशपुर विधानसभा मंे जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 15 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से जशपुर के खुड़िया रानी कैलाश गुफा पर 12 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण, 6.74 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला गौरवपथ, 3.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम, मनोरा और सन्ना में पृथक-पृथक बनने वाला शासकीय नवीन महाविद्यालय का भवन शामिल है। प्रत्येक महाविद्यालय भवन का निर्माण 4.65 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 66 एकल जल प्रदाय योजना और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत एकल जल प्रदाय योजना के 12 कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें नगर पालिका जशपुर में 7.38 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप की स्थापना, जशपुर में 1.40 करोड़ रूपए की लगात से निर्मित सद्भाव मंडप, 52.80 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय जशपुर में स्थापित हमर लैब, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 4.94 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप, कुनकुरी में 2.83 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम, पत्थलगांव में 4.73 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापना के कार्य शामिल हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS