“अपनों के साथ,अपनों को आत्मीय स्वागत स्नेह सम्मान”

spot_img

“अपनों के साथ,अपनों को आत्मीय स्वागत स्नेह सम्मान”

आज लैलूगा में कंवर समाज के द्वारा श्रीमती कौशल्या साय जी का आत्मीय स्वागत, सम्मान किया गया।
माननीय श्री विष्णु देव साय जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उनकी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय जी के लैलूंगा आगमन पर श्रीमती शांता साय के निवास परिसर में कंवर समाज लैलूंगा द्वारा श्रीमती साय का फूल माला, पुष्पगुच्छ एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। उत्साहित समाज के लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उनकी आरती उतारते हुए सामाजिक परंपरानुसार पैर पखारकर तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया।
कंवर समाज अधिकारी कर्मचारी संघ लैलूंगा की पूरी टीम एवं महिला प्रभाग द्वारा श्रीमती साय को भारत का संविधान व आदिवासी गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर नंदकुमार साय पैंकरा, सुमन कुमार साय, डॉ धरम साय, रामकुमार साय, अशोक पैंकरा, ललित पैंकरा, अनतराम पैंकरा, जयलाल पैंकरा, जयराम पैंकरा, अश्विनी साय, राजेन्द्र साय, फलेश्वर साय, शांतनु साय, सेतराम, जगरसाय, रविंद्र साय, पुरन साय, मनोज साय, शिवशंकर पैंकरा, पोलेश्वर पैंकरा, रोहित पैंकरा, शिवकुमार पैंकरा, देवचरण पैंकरा, कार्तिक पैंकरा, नकुल पैंकरा एवं महिला प्रभाग से श्रीमती शांता साय, श्रीमती तारावती पैंकरा, सुलोचना पैंकरा, सरिता पैंकरा, संतोषी पैंकरा, माधुरी पैंकरा, अनिता पैंकरा, महेश्वरी पैंकरा, ललिता पैंकरा, रोहिणी पैंकरा, भगवती पैंकरा, श्यामला पैंकरा, पुष्पा पैंकरा आदि उपास्थित रहे l

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन; लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन...

CHHATTISGARH NEWS

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन; लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...