घरघोड़ा से कु.पवित्रा सिदार हुई सम्मानित

घरघोड़ा से कु.पवित्रा सिदार हुई सम्मानित

घरघोड़ा – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर डाइट में दिनांक 28 जनवरी को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से लगभग 120 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसमें कुछ चुनिंदा शिक्षकों ने अपने कार्यों का प्रदर्शन भी किया तथा प्रोजेक्टर में डिस्प्ले भी किया गया। वहीं रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक से कु.पवित्रा सिदार, रायगढ ब्लॉक से सुशीला साहू, खरसिया से भुनेश्वरी मंथन, लैलूंगा से नरेश कुमार गुप्ता, पुसौर से रूद्र शर्मा, धरमजयगढ़ से भास्कर पटेल, तमनार से सुभिता नायक को सम्मानित किया गया। रायगढ़ से आरती साहू को माता-उन्मुखी करण के लिए विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को उनके विशिष्ट नवाचार के लिए प्रशस्ति पत्र मोमेंटो औऱ पेन भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य परियोजना कार्यालय से सहायक संचालक डॉ.एम सुधीश डीओ हिमांशु भारती डीएस पटले, रायपुर डाइट से डॉ. एसके जैन एल के वर्मा डॉ.नवनीता सिंह उपस्थित रहे। राज्य नवाचारी टीम ने बताया कि इसमें कई चरणों के बाद छत्तीसगढ़ राज्य समेत अन्य राज्यों के शिक्षकों का चयन किया गया। सर्वप्रथम इसके लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। देश भर से 700 से भी ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे, इसके पश्चात् ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया, उसके पश्चात् जिला टीम के प्रमाणित करण के बाद राज्य स्तरीय चयन सूची जारी की गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...