*बंगलापारा में अवैध शराब की सूचना पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की रेड कार्रवाई…..*

● *बंगलापारा में अवैध शराब की सूचना पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की रेड कार्रवाई…..



● *आरोपी के कब्जे से 124 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और एक बियर बॉतल जप्त*…

     *24 मार्च रायगढ़* । होली को लेकर पूरे जिले में पुलिस की चौंक-चौबंध व्यवस्था है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर होली पर्व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस पेट्रोलिंग सक्रिय होकर हुड़दंग करने वाले और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर निगाह रखे हुए है । इसी क्रम में आज सुबह साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी अभिनव उपाध्याय को कोतरारोड़ बांग्लापारा में रहने वाले ललित देवांगन द्वारा घर पर अवैध रूप से शराब विक्रय करने भारी मात्रा में शराब छिपा कर रखे होने की सूचना मिली । सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा संदेही के घर शराब रेड कार्यवाही किया गया । संदेही ललित देवांगन पिता गोपाल देवांगन उम्र 27 साल निवासी कोतरारोड रेलवे बांग्ला पारा के घर में तीन कार्टून में 54 पाव देशी प्लेन शराब, 44 पाव देशी मशाला, 26 पाव अंग्रेजी,  एक नग बीयर और 2 350 एमएल अंग्रेजी शराब  जुमला 23 लीटर 430 एमएल कीमती 12,970 रूपये का अवैध शराब जप्त किया गया है । आरोपी ललित देवांगन पर थाना कोतवाली में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । शराब रेड कार्यवाही में टीआई सुखनंदन पटेल, एसआई अमरनाथ शुक्ला, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, कांस्टेबल धनंजय कश्यप (साइबर सेल) और गोविंद पटेल (थाना कोतवाली) शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ उर्दना तिराहा के पास युवक से ₹7,000 नगद एवं मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तारलूटा गया पोको मोबाइल खरीदकर...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ उर्दना तिराहा के पास युवक से ₹7,000 नगद एवं मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तारलूटा गया पोको मोबाइल खरीदकर...