spot_img
spot_img

मतदाता जागरूकता के लिए जिले में जारी है मतदान जागरूकता कार्यक्रम

spot_img
spot_img
spot_img

लोकसभा निर्वाचन 2024

मतदाता जागरूकता के लिए जिले में जारी है मतदान जागरूकता कार्यक्रम

वरिष्ठ एवं नये मतदाताओं का नारियल एवं फूल से किया जा रहा सम्मान
विनय सिंह
*बेमेतरा * चुनाव पांच सालों के बाद ही आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने देश और राज्य के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि देश में या राज्य में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में सभी को भाग लेना चाहिए। मतदान बहुत ही गंभीर विषय है। मतदाताओं को पूरी सोच विचार के बाद ही किसी प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। किसी भी तरह के लालच में आकर वोट नहीं करना चाहिए। ऐसे प्रत्याशी को ही वोट करना चाहिए, जोकि अपने हलके के विकास के प्रति गंभीर हो।
इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के आदेशानुसार सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में नवागढ़ विधानसभा एवं जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्रामपंचायत मोढ़े सारंगपुर चरगवां मे जनपद पंचायत सीईओ पी एल धुर्वे के नेत्तृत्व मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे ग्राम के वरिष्ठ एवं नये मतदाताओं का नारियल एवं फूल चावल देकर सम्मानित किया गया | मतदाताओं को शपथ दिलाया गया फिर घर घर भ्रमण कर पीला चावल फूल देकर 7 मई को मतदान केंद्रों मे जाकर अपना मतदान करने को आमंत्रित किया गया | उक्त कार्यक्रम में एडीशनल सीईओ भरत बंजारे विक्रम सिंह पी ओ संदीप वारे समन्यवक घनश्याम सिंहा विकास राजपूत पंचायत निरीक्षक कोमल चंद्रवंशी दिनेश साहू सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में सचिव गण व बिहान के महिला समूह के सदस्य गण उपस्थित थे

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: पीएम-सेतु योजना से जिले के 5 शासकीय ITI होंगे आधुनिक, कलेक्टर ने उद्योगों को दिए निर्देश

निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में औद्योगिक विकास, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण की समीक्षा; पारंपरिक झारा शिल्प को बढ़ावा देने पर भी जोर रायगढ़, 14...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS