टायर रिसोल्ड और रिपेयरिंग दुकान में चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार…..

टायर रिसोल्ड और रिपेयरिंग दुकान में चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार…..

आरोपी से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी, 02 ट्रक/ट्रेलर के डिस्क और 05 टायर जप्त…..

*04 मई रायगढ़* । कोतवाली पुलिस द्वारा टायर रिसोल्ड और रिपेयरिंग करने वाले दुकान/गैराज से लोहे के सामानों की चोरी करने वाले आरोपी युवक पंकज खुंटे निवासी ढिमरापुर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अपने साथी युवक के साथ मिलकर सड़क किनारे गैरेज से लोहे के सामानों की चोरी करते थे। 02 मई को थाना कोतवाली रायगढ़ में रिपोर्टकर्ता मुफिद आलम (उम्र 18 वर्ष) निवासी राजीव गांधी नगर मिट्ठुमुड़ा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका रायगढ़-पूंजीपथरा मेन रोड़ पर उर्दना सूरज रोलिंग मिल के सामने सिनियर टायर वर्कशप के नाम से दुकान/गैराज है, जहाँ विभिन्न वाहनों के टायर रिसोल्ड एवं रिपेयरिंग किया जाता है । कुछ दिनों पहले ईद त्यौहार के समय कुछ दिन तक दुकान बंद था, दुकान परिसर में रखे टायर एवं अन्य सामान कम थे, इनके पिताजी के बाहर रहने के कारण सामान का मिलान नहीं कर पा रहे थे कि दिनांक 01/05/2024 के सुबह करीब 05:00 बजे दो लड़के लाईट बंद कर दुकान परिसर से डिस्क और कुछ सामान निकाल रहे थे, जिसे देखकर मुफिद और उसका भाई दोनों चोर को पकड़ने का प्रयास किये, किंतु वे दुकान के बाहर उनका स्कुटी सीजी 13 एयू 2879 को छोड़कर भाग गये । दुकान परिसर में रखे सामानों का मिलान करने पर दस चक्का ट्रक का लोहे का डिस्क, एलजी कंपनी का रबर बैठाने का प्रेस मशीन, 100x20 साईज का रिसोल्ड टायर नहीं था । थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों पर अपराध क्रमांक 257/2024 धारा 379,34 आईपीसी चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया । आज मुखबिर सूचना पर संदेही पंकज खुंटे निवासी ढिमरापुर रायगढ़ को हिरासत में लिया गया जिससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी के साथ मिलकर उसकी स्कूटी में पिछले कुछ दिनों से पूंजीपथरा रोड के गैरेज में लोहे के सामानों की चोरी करना और उन्हें सस्ते दामों में ट्रक ड्राइवर को बेचकर प्राप्त रूपयों को दोनों दोस्त आपस में बंटवारा कर लेना बताया । *आरोपी पंकज खुंटे स्वर्गीय श्रीराम खुंटे उम्र 23 साल पुरानी बस्ती हनुमान मंदिर गली ढिमरापुर रोड़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़* के मेमोरेंडम पर 02 लोहे का डिस्क, 5 पुराने टायर और स्कूटी CG13 AU 2878 की जप्ती कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी के साथी फरार है, जिसकी कोतवाली पुलिस सरगर्मी से पतासाजी कर रही है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में माल मुलाजिम पतासाजी में प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, जगदीश नायक, हेमन पात्रे, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, बनारसी सिदार, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार थाना प्रभारी गिरधारी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...