● केवड़ाबाडी बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव……

spot_img

● केवड़ाबाडी बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव……

*31 मई रायगढ़* । आज दोपहर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र अंतर्गत केवड़ाबड़ी स्थित बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा जांच के लिए थाने से सहायक उप निरीक्षक जयलाल जायसवाल के हमराह स्टाफ को केवडाबाड़ी बस स्टैण्ड भेजा गया । जहां बस स्टैण्ड के अंदर यात्री प्रतीक्षालय में एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 40-45 वर्ष का शव पडा था, मृतक के शरीर के शव पर कोई चोट नहीं थी । मृतक भूरे/काले रंग का चेकदार लूंगी, आसमानी रंगा का हाफ टी-शर्ट जिसमें इंग्लिश में “यूनिवर्सल स्टाइल” लिखा हुआ है । बस स्टैण्ड आसपास के दुकानदार, बस एजेंटों ने बताया कि मृतक कमजोर था, डंडा लेकर चलता था, कुछ दिनों पहले मृतक को उसके पत्नी बच्चों के साथ बस स्टैंड आसपास देखना बताएं हैं तथा कुछ ने मृतक को भिक्षुक प्रवृत्ति का बताया है । मृतक के वारिसानों का पता नहीं चला है । कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 30/2024 धारा 174 सीआरपीसी कायम शव को सुरक्षित मरच्युरी में रखवाया गया है । कोतवाली पुलिस ने की अपील है कि मृतक के वारिसानों के संबंध में जानकारी हो तो थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर सूचित करें ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...