तीन दिवसीय बालवाड़ी प्रशिक्षण संचालित

spot_img

तीन दिवसीय बालवाड़ी प्रशिक्षण संचालित

शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

रायगढ़, 8 जून 2024/ जिला समग्र शिक्षा रायगढ़ के मार्गदर्शन में विकासखंड रायगढ़ में 125 बालवाड़ी केंद्र के शिक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक बच्चों को खेल के माध्यम से पठन पाठन व बिना दबाव के शिक्षा देना तथा बालवाड़ी के बच्चों को दो अक्षरों के शब्द बनाना तथा 1 से 9 तक सीधी गिनती व उल्टी गिनती सीखाना है। अपने दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को स्वयं समाधान करने की तथा बच्चों को कैसे स्वस्थ रखा जाए और स्वस्थ मस्तिष्क में कैसे अच्छा विकास होगा इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में बालबाडी केंद्रों में अध्यनरत बच्चों को स्कूल जाने से पूर्व किस प्रकार से तैयार किया जाए तथा उन्हें स्कूल जाने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शाला प्रारंभ होने के पूर्व दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स, विभिन्न केन्द्रों से आए शिक्षक तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं । प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को गीत, कहानी, अभिनय तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अध्यापन सीखने के तरीके बतलाये जा रहे हैं। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस विकासखंड स्त्रोत केंद्र मनोज अग्रवाल ने विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों में जाकर प्रशिक्षण संचालन का जायजा लिया तथा प्रशिक्षण के उद्देश्य तथा भविष्य में नई शिक्षा नीति के तहत किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया। संकुल समन्वयक श्री राजकमल पटेल के द्वारा भी उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को संबोधित कर प्रशिक्षण का पूरा लाभ लेने तथा केंद्र में जाकर प्राप्त प्रशिक्षण अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण संचालन में संकुल समन्वयक विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, चेतन कुमार चौधरी, जानेश्वर खरे, विकास पटेल, खगेश्वर साहू, सुशील कुमार चौहान तथा मास्टर ट्रेनर सुश्री सुशीला साहू, शकुंतला सहश, सजीत पंडा, लता महंत, शिव कुमारी कंवर, नित्यानंद डनसेना, जानकी पटेल, वीरेंद्र चौहान आदि मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...