spot_img
spot_img

कोतवाली पुलिस ने गुम नाबालिगों की खोज में एक और लापता बालिका को किया दस्तयाब…..

spot_img
spot_img
spot_img

● कोतवाली पुलिस ने गुम नाबालिगों की खोज में एक और लापता बालिका को किया दस्तयाब…..

● नाबालिक को भगा ले जाने वाला युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…… *21 जून, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर सभी थानों में गुम इंसान खोज की खोजबिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कोतवाली पुलिस को थाना क्षेत्र से लापता हुई एक और बालिका को दस्तयाब किया गया है । कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को भगा ले जाने वाले युवक को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक आज रिमांड पर भेजा गया है । गुम बालिका के संबंध में 23 दिसंबर 2023 को बालिका की मां द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 21 दिसंबर के सुबह बालिका बिना बताए कहीं चली गई थी जिसे मोहल्ले तथा आसपास पता किये, बालिका का कहीं पता नहीं चला । थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 911/2024 धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध कर बालिका का पतासाजी की जा रही थी । विवेचना दरम्यान बालिका को पुरुषोत्तम दुबे उर्फ पिंटू जिला सरगुजा द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की जानकारी मिली । बालिका और संदेही लगातार निवास स्थान बदला जा रहा था कि कल गुम बालिका और संदेही युवक को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास देखा गया । कोतवाली पुलिस द्वारा बालिका और संदेही को अभिरक्षा में लिया गया । बालिका का महिला अधिकारी से कथन एवं काउंसलिंग कराया गया जिसमें बालिका बताई कि पुरुषोत्तम रायगढ़ में काम करता था जिससे जान परिचय था । पिछले साल 21 दिसंबर को पुरुषोत्तम शादी कर पत्नी बनाकर रखने का विश्वास दिलाकर अपने साथ अंबिकापुर ले गया । जहां एक किराए मकान में पत्नी की तरह रखा फिर उसके बाद महाराष्ट्र ले गया था । बालिका के कथन, मेडिकल पर प्रकरण में धारा 366, 376(2),(ढ़) आईपीसी 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर *आरोपी पुरुषोत्तम दुबे उर्फ पिंटू पिता स्वर्गीय वेद प्रकाश दुबे उम्र 19 साल निवासी गुमगराखुर्द मोहल्ला आमाटिकरा थाना लखनपुर जिला सरगुजा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है । गुम बालिका की पतासाजी और पतासाजी की गिरफ्तारी की कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर की विशेष भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिल्हा सहकारी बैंक घोटाला: चेक में हेराफेरी कर 3.38 लाख के गबन का आरोप, तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर

गुमा सेवा सहकारी समिति के वित्तीय लेनदेन में अनियमितता का मामला; ब्लॉक कांग्रेस ने बैंक अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की,...

CHHATTISGARH NEWS

बिल्हा सहकारी बैंक घोटाला: चेक में हेराफेरी कर 3.38 लाख के गबन का आरोप, तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर

गुमा सेवा सहकारी समिति के वित्तीय लेनदेन में अनियमितता का मामला; ब्लॉक कांग्रेस ने बैंक अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की,...

RAIGARH NEWS

खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली रैली गांधी प्रतिमा चौक पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...