WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी से पल्सर बाइक जप्त*…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● *नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी से पल्सर बाइक जप्त*…..

*11 जुलाई, 2024* । थाना कोतवाली में बीते 03 जून को स्थानीय रहवासी द्वारा उसकी नाबालिक लड़की को सचिन बाग उर्फ बिट्टू निवासी रायगढ़ द्वारा फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि सचिन बाग का उनके घर आना जाना था, सचिन परिवार के लोगों से घुल मिल गया था । 03 जून की रात बालिका कहीं चली गई थी जिसे खोजबीन करने पर सुबह मिली । लड़की बताई कि सचिन बाग उर्फ बिट्टू उसे रात को मोटरसाइकिल पल्सर में बिठाकर ले गया था और वापस ढिमरापुर के पास छोड़ दिया था । लड़की ने पूछताछ पर मार्च 2024 में सचिन बाग द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाना है, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 331/2024 धारा 363, 376, 376(2)(n) आईपीसी 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी फरार था, इसी बीच लड़की 05 जून को बिना बताये कहीं चली गई थी जिसे कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा आरोपित के घर से दस्तयाब किया गया । बालिका ने अपने कथन में सचिन बाग उर्फ बिट्टु के द्वारा बहला फुसलाकर बाइक पर संबलपुर ले जाना बताई । आरोपी सचिन बाग पिता किशोर बाग 24 साल निवासी रायगढ़ को आज गिरफ्तार कर आरोपी से पल्सर बाइक की जप्ती की गई है । बालिका की दस्तयाबी, आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चिखली-रैबार के बीच हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त बाइक चोरी, पुसौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़             19 अगस्त,रायगढ़ । थाना पुसौर क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के पार्ट्स चोरी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS