spot_img
spot_img

एक्सटाॅर्शन : इंस्टाग्राम फ्रेंड ने वीडियो कॉलिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को किया ब्लैकमेल*….

spot_img
spot_img
spot_img

 

● *एक्सटाॅर्शन : इंस्टाग्राम फ्रेंड ने वीडियो कॉलिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को किया ब्लैकमेल*….

● *आपत्तिजनक विडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे ऐंठे*…..

● *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को अडभार, सक्ती में दबोचा, उद्यापन और आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल*….

*01 अगस्त, रायगढ़* । घरघोड़ा पुलिस ने आज एक्सटॉर्शन की शिकार हुई यवती की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को सक्ती जिले में दबिश देकर पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

आज थाना घरघोड़ा में पुलिस चौकी खरसिया से प्राप्त हुई बिना नंबरी अपराध डायरी पर अपराध क्रमांक 226/2024 धारा 308(2) BNS, 67 आईटी एक्ट के तहत आरोपी दीपेश शर्मा निवासी अडभार, जिला सक्ती पर अपराध पंजीबद्ध किया गया । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्ती रवाना किया गया तथा पीड़ित युवती का महिला अधिकारी से कथन कराये जिसमें युवती बताई की इसी साल फरवरी में इंस्टाग्राम में मिस्टर मैक्स नाम के आईडी से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था जिसे एक्सेप्ट की, चैटिंग के दौरान युवक अपना नाम दीपेश शर्मा निवासी मालखरौदा जिला सक्ती का बताया था । दोनों एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर कॉल और व्हाट्सएप करने लगे । मार्च 2024 में एक दिन बातचीत के दौरान युवक ने वीडियो कॉलिंग कर बातचीत का स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया तथा उस आपत्तिजनक वीडियो को इंटरनेट पर फेक आईडी बनाकर अपलोड करने धमकी देने लगा । युवती बताई कि आरोपी दीपेश शर्मा उसे धमकी देकर रूपए मांगने पर अपने मंगेतर से फोन पे कर दीपेश को ₹1,000 भेजी, उसके बाद दीपेश ₹2,000 की मांग किया नहीं दी तो युवती के जीजा कोल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दिया जिसके बाद युवती परिवार वालों से सलाह मशवरा कर कल पुलिस चौकी खरसिया में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई । घरघोड़ा पुलिस द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर तत्काल *आरोपी दीपेश कुमार शर्मा पिता अजय शर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम बुदेली थाना अडभाड जिला सक्ती* की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसने पूछताछ पर अपराध स्वीकार किया । आरोपी से एक नीले रंग का रेडमी कंपनी का मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को उद्यापन व आईटी एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, विलफ्रेड मसीह एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...