*चलित थाने में छाल पुलिस ने दी ऑनलाइन फ्रॉड और उनसे बचाव की जानकारी*…

● *चलित थाने में छाल पुलिस ने दी ऑनलाइन फ्रॉड और उनसे बचाव की जानकारी*…

*04 अगस्त, रायगढ़* । आज दिनांक 04/08/2024 को छाल पुलिस द्वारा एसईसीएल l कालोनी नवापारा छाल में चलित थाना लगाकर रहवासियों को ऑनलाइन फ्रॉड तथा विविध अपराधों से जागरूक किया गया । थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों को महिला संबंधित अपराध, बैंकिंग फ्रॉड, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देकर अपराध से बचाव के तरीकों के संबंध समझाइश दिया गया । कार्यक्रम में उन्होंने सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चलाने के दौरान ओवर स्पीड से बचने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं देने कहा गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने बताये । टीआई हर्षवर्धन सिंह ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा शराब, सट्टा, जुआ में पूर्णत: रोक लगाने पुलिस को सूचना देने अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी छाल के साथ सहायक उप निरीक्षक कैलाश दुबे, प्रधान आरक्षक छबिलाल पटेल तथा नवापारा कालोनी के महिला-पुरुष, बच्चे बुजुर्ग उपस्थित थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...