WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*सेनानियों के कुर्बानियों को स्मरण कर स्वतंत्रता के मूल्यों और आदर्शों को रखें बनाएं-कलेक्टर श्री गोयल*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

*सेनानियों के कुर्बानियों को स्मरण कर स्वतंत्रता के मूल्यों और आदर्शों को रखें बनाएं-कलेक्टर श्री गोयल*

*अपने आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता दिवस के प्रति सम्मान और बलिदान के महत्व को जरूर बताएं*

*कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस*

रायगढ़, 15 अगस्त 2024/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सृजन सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि इस वर्ष हम देश की आजादी की 78 स्वतंत्रता दिवस मना रहे। यह स्वतंत्रता हमें कड़े संघर्षों और अनगिनत कुर्बानियों के बाद मिली है। हमें सदैव इसका स्मरण रखते हुए स्वतंत्रता के मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश के बच्चे है। जैसे बच्चे अपने अभिभावक का सम्मान करते है उसी प्रकार हमें भी अपने देश का ख्याल और सम्मान करना होगा। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और देश की शान को आगे बढ़ाना होगा। अगर भारत अपने गांव में बसता है तो जिले के प्रशासकीय अमले से चलता है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम सब आजाद देश के नागरिक है। आप सभी अपने आने वाली पीढ़ी को इस दिन के प्रति सम्मान और बलिदान के महत्व को जरूर बतायें। हमें अपनी जिम्मेदारियों से परिचित होना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य निर्वहन पर अडिग रहना चाहिए। हम और आपके जैसे अनगिनत लोग देश के लिए कार्य कर रहे है। यही चेन की कड़ी के रूप में देश के विकास का संतुलन बनाकर रखी है और इन कडिय़ों को अटूट रखना है। आप अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ करें, ताकि हम जनसामान्य के लिए बेहतर कर सके। जब किसी व्यक्ति का कार्य करते है और वह संतुष्ट होता है, यही देश को एक बनाता है। राष्ट्र निर्माण में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें अपने कार्यों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता व निष्ठा से करना है। जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक हम शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा सकें।
सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि आपने आजादी के संघर्ष को नहीं देखा है, तो समझना मुश्किल है। आजादी का महत्व उस व्यक्ति को पता होगा जो युद्ध में जा रहे होंगे और उन्हें पता होगा कि वे वापस नहीं आ पायेंगे। उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए जो सर्वोच्च बलिदान होता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में ऐसी परिस्थितियां निर्मित हो रही है जो उसके आजादी को चकनाचूर कर रही है। हमें अपने आजादी के प्रति सतर्क रहना होगा। हमें जाति, धर्म, क्षेत्रीय वाद से ऊपर उठकर भारतीय की पहचान निर्मित करनी होगी। अच्छे नागरिक होने के नाते नियमों का पालन और जनसामान्य के कार्यों को त्वरित करना चाहिए।
अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमें जो चीज आसानी से मिल गई है उसका हम सम्मान नहीं करते। हमें अपने बुजुर्गो से पूछना चाहिए कि कैसे हमारी आजादी को कुचला गया था। आज संविधान से हमें बराबरी का हक मिला और आज हम सब इस कक्ष में बैठे है। जो काम एक तलवार नही कर सकती, एक सुई कर देती है। इसलिए आप सभी अपने स्थानों में महत्वपूर्ण है। सभी अपने कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा, श्रीमती रेखा चन्द्रा, सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

RAIGARH NEWS

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...