*उद्योगों को सेवाओं की सुलभता हेतु सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ*

*उद्योगों को सेवाओं की सुलभता हेतु सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ*

*स्थानीय उद्यमियों को ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की जानकारी देने 21 अगस्त को होगी जिला स्तरीय कार्यशाला*

रायगढ़, 20 अगस्त 2024/ प्रदेश के उद्योगों को 16 विभागों वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, बॉयलर निरीक्षणालय, जल संसाधन विभाग, भू-अभिलेख, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना विभाग, अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएँ, नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, मुख्य विद्युत निरीक्षणालय और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से मिलने वाली 90 सेवाओं को सिंगल विण्डो सिस्टम 210 के जरिए उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है।
स्थानीय उद्योगों के उद्यमियों को उक्त पोर्टल का उपयोग करने के लिए समुचित प्रचार-प्रसार हेतु 21 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, रायगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ द्वारा जिले के अधिक से अधिक उद्यमियों को उक्त कार्यशाला में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...