*अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस का व्यापक अभियान: 22 अवैध शराब के मामले में 224 लीटर महुआ और 132 पाव देशी प्लेन शराब जब्त*….

spot_img

● *अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस का व्यापक अभियान: 22 अवैध शराब के मामले में 224 लीटर महुआ और 132 पाव देशी प्लेन शराब जब्त*….

*22 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में आज रायगढ़ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो महिला समेत 22 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है जिसमें *कुल 22 मामले दर्ज* किए गए।

*प्रमुख आँकड़े*:
• थाना पूंजीपथरा में 06 मामले (70 लीटर महुआ शराब)
• थाना चक्रधरनगर में 04 मामले (39 लीटर महुआ शराब)
• थाना खरसिया और कोतरारोड़ में 03-03 मामले (40 लीटर महुआ शराब)
• थाना जूटमिल में 02 मामले (132 पाव देशी प्लेन शराब)
• थाना धरमजयगढ़ में 02 मामले (35 लीटर महुआ शराब)
• थाना कोतवाली में 01 मामले (30 लीटर महुआ शराब)
• चौकी जोबी में 01 मामला (10 लीटर महुआ शराब)

अभियान के दौरान 224 लीटर अवैध महुआ शराब, 132 पाव देसी मदिरा (23.76 लीटर) और ₹5,600 शराब बिक्री राशि जब्त की गई। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...