spot_img
spot_img

*पुसौर सामूहिक दुष्मकर्म पर बोलीं विद्यावती : महतारी का यह कैसा वंदन साय सरकार में*

spot_img
spot_img
spot_img

*प्रेस विज्ञप्ति*

*पुसौर सामूहिक दुष्मकर्म पर बोलीं विद्यावती : महतारी का यह कैसा वंदन साय सरकार में*

*पुसौर की घटना से जिले की हर बेटी डरी हुई*

*कांग्रेस जांच दल की सदस्य विद्यावती सिदार ने पुसौर सामूहिक दुष्कर्म पर राज्य सरकार को घेरा*

रायगढ़ 23/08/24

पुसौर सामूहिक दुष्कर्म को लेकर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने रायगढ़ समेत प्रदेश में महिलाओं को असुरिक्षत बताया है। साय सरकार में कानून व्यवस्था ठप है ऐसे में न्याय यहां लोगों को नहीं मिल रहा है।

दरअसल विद्यावती सिदार जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में आईं थी। बलौदाबाजार हिंसा, पुसौर सामूहिक दुष्कर्म के प्रति विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह प्रेसवार्ता का आयोजन किया था जिसके बाद मौन जुलूस निकाला। इसी दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए लैलूंगा विधायक ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एक के बाद एक कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुसौर सामूहिक दुष्कर्म से मानवता शर्मसार हुई है। जिले की बेटियां इस घटना से डर गई हैं। हमारे रायगढ़ में ऐसी घटनाएं कभी नहीं होती थी लेकिन जबसे साय सरकार आई है तब से आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। महिलाओं से जुड़े अपराध तो सबसे अधिक हो रहे हैं।

महतारी के वंदन की बात करने वाली साय सरकार के राज में महतारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो रहा है। पीड़िता एक बच्चे की मां है। पुलिस भी इस मामले में लीपापोती कर रही है। पीड़िता ने 15 के करीब आरोपी बताएं हैं और पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही है। यह कैसा न्याय और कैसी पुलिस व्यवस्था। बीते 8 महीने में कानून और व्यवस्था ताक पर रख दिया गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मौन जुलुस में आईं कई बच्चियां सहमी हुईं हैं पर पुसौर कांड से आक्रोशित हैं। इनकी तख्तियां बिना कुछ कहे सब कह रही हैं। क्या हम इन्हें ऐसा रायगढ़ सौपेंगे।

*पूरी कांग्रेस पीड़िता और उसके स्वजनों के साथ*
प्रदेश कांग्रेस ने पुसौर सामूहिक दुष्कर्म पर 5 महिला विधायकों की एक जांच टीम बनाई हैं। लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार इनमें से एक है। उन्होंने बताया कि भाजपा निजता निजता कर रही है पर यह उनकी कर्मण्यता है। पीड़ित और उसके परिजनों से मिलकर ही उनकी बातें सामने आयेंगी। हमारा प्रतिनिधि मंडल लगातार पीड़िता के स्वजनों से मिल रहा है। 25 को हम वहां जाकर स्वजनों, ग्रामीणों से इस मामले के हर पहलू पर चर्चा करेंगे और उनकी बातों को अपनी रिपोर्ट में शामिल करेंगे। जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए समय सीमा तय नहीं है। मेरे अलावा 4 अन्य महिला विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष इस टीम में है। जल्द से जल्द हम अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस को सौपेंगे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

बिलासपुर - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव...

CHHATTISGARH NEWS

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

बिलासपुर - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...