*सफलता के मंत्र : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने अग्निवीर अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का किया निरीक्षण, सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित*…

● *सफलता के मंत्र : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने अग्निवीर अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का किया निरीक्षण, सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित*…

*24 अगस्त रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने आज सुबह 6वीं बटालियन उर्दना का दौरा किया, जहां उन्होंने अग्निवीर अभ्यर्थियों की चल रही ट्रेनिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते हुए प्रशिक्षण में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ ट्रेनिंग जारी रखने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सिर्फ शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए नहीं, बल्कि देशसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर अभ्यर्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और सभी चुनौतियों का सामना दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ करने की सीख दी गई। पुलिस अधीक्षक के इस प्रेरणादायक संदेश ने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें ट्रेनिंग के प्रति और भी अधिक समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सहायक सेनानी श्री ब्रजेश तिवारी, आरआई अमित सिंह, कंपनी कमांडर राजेश खुंटे, क्वार्टर मास्टर बबीत नायक तथा प्रशिक्षक स्टाफ मौजूद रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...