*घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*….

● *घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*….

*रायगढ़, 26 अगस्त 2024* । थाना कापू क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्थानीय महिला ने 24 अगस्त को थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि 22 अगस्त 2024 की रात को जब वह अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी, तब ग्राम इंचपारा का निवासी सूरज राठिया (19 साल) घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुस आया। रात लगभग 12:30 बजे, उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। सूरज राठिया ने गंदी नियत से कपड़े खोलने का प्रयास किया और मुंह दबाकर बल प्रयोग कर रहा था। महिला ने साहस दिखाते हुए सूरज राठिया को धक्का देकर अलग किया, जिससे वह भाग खड़ा हुआ।

महिला की मां, जो साथ में सो रही थी, जाग गई और दोनों ने सूरज राठिया को स्पष्ट रूप से पहचान लिया। कमरे में बिजली की रोशनी जल रही थी, जिससे आरोपी को पहचाना जा सका।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सूरज राठिया पर अप.क्र. 103/2024 धारा 76, 331(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया और सूरज राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सूरज राठिया ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसे कल रात विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की एनडीपीएस मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, 52 किलो गांजा मामले में सप्लायर महिला गिरफ्तार

अप्रैल माह में पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से पूछताछ में खुला राज, ओडिशा से गिरफ्तार हुई मुख्य सप्लायरसंबलपुर स्टेशन के पास से गांजा उपलब्ध...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की एनडीपीएस मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, 52 किलो गांजा मामले में सप्लायर महिला गिरफ्तार

अप्रैल माह में पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से पूछताछ में खुला राज, ओडिशा से गिरफ्तार हुई मुख्य सप्लायरसंबलपुर स्टेशन के पास से गांजा उपलब्ध...