पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले पति पर कार्यवाही

  जूटमिल पुलिस ने  आरोपित को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

spot_img

पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले पति पर कार्यवाही

  जूटमिल पुलिस ने  आरोपित को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

 हीरालाल राठिया लैलूंगा

   05 अक्टूबर,रायगढ़ ।थाना जूटमिल में दर्ज मर्ग क्रमांक 67/2024 धारा 194 BNS की मृतिका पायल चौहान, निवासी कोड़ातराई की मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच जूटमिल पुलिस द्वारा की गई। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों, वारिसानों के कथन, घटनास्थल का निरीक्षण और जप्ती मेमोरेंडम के आधार पर यह तथ्य सामने आए हैं कि मृतिका पायल चौहान का विवाह गोपाल चौहान, निवासी कोड़ातराई पांचपारा, जूटमिल से हुआ था।

     जांच में पाया गया कि आरोपी गोपाल चौहान शराब का अत्यधिक सेवन करता था और प्रतिदिन शराब पीकर अपनी पत्नी पायल के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। इस कारण से मृतिका पायल चौहान शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान थी और आत्महत्या करने के लिए विवश हो गई। 10 सितंबर 2024 को, पति की प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

     मर्ग जांच के उपरांत, 04 अक्टूबर 2024 को आरोपी गोपाल चौहान के खिलाफ धारा 108 BNS के तहत अपराध क्रमांक 423/2014 कायम किया गया। पर्याप्त साक्ष्यों के संकलन के बाद थाना प्रभारी जूटमिल, निरीक्षक मोहन भारद्वाज के हमराह प्रधान आरक्षक विरेंद्र भगत द्वारा आरोपी गोपाल चौहान (पिता: स्व. मनोहर चौहान, उम्र: 35 वर्ष, निवासी: कोड़ातराई पांचपारा) को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...