spot_img
spot_img

पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा अपनी बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

spot_img
spot_img
spot_img

जमीन विवाद में भाई ने  बहन पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

हीरालाल राठिया लैलूंगा


        27 अक्टूबर,रायगढ़ ।  धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा अपनी बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी भुवन साय मांझी (45 वर्ष) ने अपनी सगी बहन रत्नीबाई मांझी (55 वर्ष) के सिर पर टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

        रत्नीबाई मांझी के पुत्र नैहरसाय मांझी द्वारा 25 अक्टूबर को दर्ज कराया कि उसके नाना नानी ने ही भालूपखना गांव में उनके घर के पास मां को घर बनाने के लिए जमीन दी जिस पर वे घर बनाकर बसे हुए हैं ।  इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया घर निर्माण के प्रयास पर मामा भुवन साय मांझी ने आपत्ति जताई।  इसी विवाद के चलते दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 08:00 बजे आरोपी ने रत्नीबाई पर टांगी से हमला कर दिया और धमकी दी कि उनके घर के पास निर्माण कार्य जारी रखा तो जान से मार देगा। 
       डायल 112 से घायल रत्नीबाई मांझी को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भुवन साय मांझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 250/2024 के तहत धारा 109(1), 118(1), 296, 351(2) बीएनएस में मामला पंजीबद्ध कर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक मनीष कांत ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां कालरात्रि के दर्शन कर चुलेश्वर राठौर ने लिया आशीर्वाद

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

CHHATTISGARH NEWS

शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां कालरात्रि के दर्शन कर चुलेश्वर राठौर ने लिया आशीर्वाद

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ के 200 विद्यार्थियों ने किया हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

उच्च शिक्षा और विधि अध्ययन की संभावनाओं को करीब से जाना, करियर के नए विकल्पों को समझने का मिला अवसर रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों...