जिले के 104 अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस

भारतीय संविधान की उद्देशिका की सामूहिक पाठन एवं पौध रोपण कर लोगों को जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक

spot_img

जिले के 104 अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस

भारतीय संविधान की उद्देशिका की सामूहिक पाठन एवं पौध रोपण कर लोगों को जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक

रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज जिले के सात विकास खंड के 104 अमृत सरोवर स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
              कार्यक्रम में भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठन किया गया। जिसका उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना था। आयोजित कार्यक्रम में जनसामान्य ने रैली निकालकर संविधान के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौध रोपण भी किया। इस दौरान जल संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जल संरक्षण के उपायों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के स्थल का चिन्हांकन के विषय पर जनसामान्य को जागरूक किया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों ने आवश्यक तैयारियां की गई थी। इस अवसर पर सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पंच, मितानिन, महिला समूह सहित बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...