लूटपाट मामले में बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लूट की रकम जब्त
 
खरसिया पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश कर भेजा जेल

spot_img

लूटपाट मामले में बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लूट की रकम जब्त
 
खरसिया पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश कर भेजा जेल

     06 दिसंबर, रायगढ़ । ग्राम हालाहुली में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को खरसिया पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित कृपालु विश्वास (22 वर्ष) ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 दिसंबर की रात उसकी दुकान पर दो अंबदमाशों ने लूटपाट की। 

घटना का विवरण: 
कृपालु विश्वास ने बताया कि उसका ग्राम हालाहुली के मुडापार तालाब के पास चॉकलेट और बिस्किट की दुकान है। 4 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे, रामतोष सिदार (निवासी पनझर) और उसका एक साथी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए सामान मांगा। जब कृपालु ने विरोध किया, तो उन्होंने एयरगन और चाकू निकालकर उसे डराया और दुकान में घुसकर उसकी जेब से ₹9,360 नकद लूट लिए। 

तत्काल कार्रवाई: 
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खरसिया, निरीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस टीम के साथ तुरंत दबिश देकर आरोपी रामतोष सिदार पिता रतिराम सिदार उम्र 25 वर्ष मुल निवासी पनडार थाना कोतरारोड रायगढ हा० मु० हालाडुली थाना खरसिया जिला रायगढ़ छ०म० से पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना कबूल किया प्रार्थी से लूटे गये 02 हजार रूपया एवं उपयोग किया गया एयरगन पिस्तौल, चाकु जप्त किया गया। एक आरोपी फरार है।

जब्त सामग्री:
– एयरगन और चाकू:घटना में इस्तेमाल किया गया 
– नकदी:₹2000 

कानूनी कार्रवाई:
आरोपियों के खिलाफ *अपराध क्रमांक 723/2014 धारा 309(6), 331(4) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है। 

पुलिस की तत्परता:
थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि राजेश दर्शन, प्र० आर० 570 संजय मिंज, आ20 903 योगेश साहू आर0 677 विसोप सिंह, आर 259 अमित नट की अहम भूमिका रही । खरसिया पुलिस की की मुस्तैदी को एक बार फिर साबित किया है। रायगढ़ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संदेश दिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, दिल्ली में 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Delhi CJP Protest 10 October 2026: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन प्रस्तावित...

CHHATTISGARH NEWS

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, दिल्ली में 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Delhi CJP Protest 10 October 2026: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन प्रस्तावित...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...