spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

एक सप्ताह के भीतर पत्थर कारोबारी पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि जमा करें नहीं तो इकाई बंदी आदेश निर्गत होगा – प्रदुषण विभाग

एक सप्ताह के भीतर पत्थर कारोबारी पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि जमा करें नहीं तो इकाई बंदी आदेश निर्गत होगा-प्रदुषण विभाग

एनजीटी के आदेश के बावजूद अब तक नहीं हुआ है पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि जमा

सैंकड़ों पत्थर कारोबारियों के इकाईयों पर लटक रहा बंदी का ताला

मिर्जा चौकी से लेकर बरहरड़वा तक के दो सौ से अधिक पत्थर कारोबारी को जमा करना है पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि

करीब एक अरब से अधिक का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि जमा करना है

पत्थर कारोबारियों में मचा हड़कंप व दहशत

दस दिसंबर को एनजीटी में है सुनवाई

साहिबगंज। चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा नेशनल  ग्रीन ट्रिब्यूनल इस्टर्न जोन कोलकाता में राजमहल पहाड़ को बचाने व संवर्धन को लेकर तथा जिले में अवैध रूप से संचालित सभी स्टोन माईंस व क्रशर को पुरी तरह से बंद करने व पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाने के लिए दायर याचिका संख्या- ओए 23/2017 में बीते वर्ष दो सौ से अधिक पत्थर कारोबारीयों पर एक अरब से अधिक का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया गया था परंतु कुछ पत्थर कारोबारी आंशिक पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि जमा कर इकाई को संचालित कर रहे थे जिस पर एनजीटी ने बीते सितंबर माह में सुनवाई के दौरान कड़ा रूख अपनाते हुए इस मामले में झारखंड राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड को फ्रेश हलफनामा दायर कर दस दिसंबर तक इस मामले में अघतन स्थिति स्पष्ट करने को कहा है ताकि इस मामले में दस दिसंबर को सुनवाई हो सके.एनजीटी के कड़े तेवर के चलते झारखंड राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव राजीव लोचन बख्शी ने जिले के सैंकड़ों पत्थर कारोबारियों को नोटिस निर्गत कर एक सप्ताह के भीतर बकाया पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना राशि जमा करने को कहा है अन्यथा वैसे पत्थर कारोबारी जो एक सप्ताह के भीतर अधीरोपित पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि जमा नहीं करते हैं तो वैसे पत्थर कारोबारी के इकाईयों को जल एंव वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम,1974 एवं 1981 के संबंधित धाराओं के अन्तर्गत बंदी आदेश निर्गत किया जाएगा.प्रदुषण बोर्ड के इस आदेश से पत्थर कारोबारियों में हड़कंप व दहशत मच गया है तथा अब सभी की नज़र इस मामले में दस दिसंबर को एनजीटी में होने वाली सुनवाई पर टिक गयी है.

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

👮‍♂️बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल: “चेतना अभियान” में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की भागीदारी

Breaking news chhabila बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद बिलासपुर संभाग सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की वापसी: बिलासपुर में SSP की अनोखी पहल से बढ़ेगा जनविश्वासबिलासपुर — कानून-व्यवस्था को...
Latest
👮‍♂️बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल: “चेतना अभियान” में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की भा... Aaj Ka Panchang : 7 अप्रैल को किस समय करें शुभ कार्य, जानिए पंचांग से आज की तिथि... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही... ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परी... छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐत... महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल…. भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं...