धरमजयगढ़ : संवैधानिक जानकारियों और राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया गया केजीब्लेफ्स स्कूल कापू में गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

संवैधानिक जानकारियों और राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया गया केजीब्लेफ्स स्कूल कापू में गणतंत्र दिवस
कापू:- भारतीय संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों मौलिक अधिकारों, लोकतंत्र की शक्तियां, संविधान निर्माण के संघर्ष की कहानी, समता स्वतंत्रता बन्धुत्व न्याय की स्थापना, राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने के  वृहद उद्देश्य से केजीब्लेफ्स इंग्लिश मीडियम स्कूल कापू में गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ शानदार रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया।
    कार्यक्रम प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण श्री मनोज महंत एवं रामलला महेश्वरी ने किया तत्पश्चात प्रभातफेरी अम्बेडकर चौक कापू थाना तक निकाली गई जिसमें अनेकों पालको ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार अर्पित कर साहब के सम्मान एवं यादगार में संक्षिप्त उदबोधन शाला के अध्यक्ष श्री रामलाल माहेश्वरी जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बाबाजी की गगनचुम्बी जयकारे से गुंजायमान किया गया। श्री लवकुश राठिया एवं रूपसिंह चसुहं द्वारा इस स्कूल मे चल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, वैज्ञानिक सोच के विकास, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियां की भूरी-भूरी प्रसंशा की गई। श्री रामलाल माहेश्वरी एवं ललिता महेश्वरी द्वारा शिक्षा भोजन और कपड़े से भी महत्वपूर्ण है शिक्षा।शिक्षा के अभाव में मनुष्य जानवरों से भी बदतर जीवन जीने को मजबूर हो जाते है इसलिए एक रोटी कम खाएं परन्तु बच्चों को अवश्य पढ़ाएं का संदेश दिया। भारत मे निजीकरण से नौकरियां समाप्त हो रहे युवाओं को रोजगार के अवसर नही मिल रहे है जिसे सुधार करने की परम् आवश्यकता है।
लक्ष्मण माहेश्वरी द्वारा अपने अभिभाषण में भारतीय संविधान को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि संविधान हमे अनेको अधिकार प्रदान करती है जिससे हम सम्मान पूर्वक जीवन यापन करते हैं हमे समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुध अधिकार प्रमुख है।
      कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. हरिश प्रधान, श्री मनोज बसन्ती महंत , विशिष्ट अतिथि समीर खान, लवकुश राठिया, चम्पा राठिया,सजनी बाई राठिया,राजेश्वर एक्का, महादेव केरकेट्टा, सुरजीत सिदार, प्रदीप सिदार, मंजुला सिदार, सुखलाल यादव, सरफराज खान आदि भानुप्रताप टण्डन, बागर साय यादव, और अनेको गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में अनेको रंगारंग भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। ओजस्वी मंच सांचालन कु. प्रेमलता लहरे एवं रीना बघेल ने किया। अपने मुख्य वक्तव्य में निगार अंजुम खान ने कहा कि इस शाला में प्रतियोगिता परीक्षा, नैतिक शिक्षा, प्रयोगों और प्रेक्षणों के आधार पर अध्धयन-अध्यापन कराई जाती है। रटन्त प्रणाली से परे बच्चों में चिंतनशीलता, तर्कशीलता एवं गम्भीरता विकसित करने हेतु उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों द्वारा शिक्षण प्रेषित किया जाता है।व्यवहारिक ज्ञान और पुस्तकीय ज्ञानों को अपने दैनिक जीवन पर प्रयोग कराया जाता है। यहां शास्त्रीय संगीत की शिक्षा वाद्ययंत्रों के साथ प्रदान किया जाता है।खेलकूद और योगशिक्षा के विकास हेतु कार्यक्रम कराए जाते हैं।
अनेकों विद्यालयीन बच्चों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से समा बांध दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...