गेरवानी में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जप्त

spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

गेरवानी में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जप्त

         रायगढ़, 29 जनवरी। पूंजीपथरा पुलिस ने आज गेरवानी लोहरापारा में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपने घर के आंगन में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए तैयार कर रहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।
           प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विक्रम कुजूर और नरेंद्र पैंकरा की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कौशल झरिया (27) पिता स्व. तानसेन झरिया, निवासी ग्राम गेरवानी लोहरापारा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लीटर  महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,000 है। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री की मंशा से इसे रखने की बात स्वीकार की।
          आरोपी के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है और क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की बात कही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...