Raigarh News : छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा

spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा

     रायगढ़, 13 फरवरी । चक्रधरनगर पुलिस ने छेड़खानी के गंभीर मामले में आरोपी गौतम कुलदीप (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 
          मामला 6 फरवरी 2025 का है, चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला ने उसके परचित गौतम कुलदीप पर अमर्यादित हरकतें करने और जबरदस्ती करने का आरोप लगाई थी। महिला का कहना है कि गौतम उसकी मंशा के खिलाफ जबरदस्ती घर आया, कपड़े खींचने की कोशिश की, और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे दांत से काट लिया। 
          घटना की रिपोर्ट 12 फरवरी को महिला ने एक लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया गया जिसके बाद चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप.क्र. 71/2025 धारा 74, 76, 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया और तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। 
         पुलिस की सक्रियता से तत्काल आरोपी गौतम कुलदीप को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।  पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...