अवैध शराब बिक्री पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 107 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार… पढ़िए पूरी खबर

अवैध शराब बिक्री पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 107 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 20 फरवरी। जिले में त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर गांव में पुलिस की अतिरिक्त टीम सतत पेट्रोलिंग एवं मुखबीरों के जरिए सभी गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है । इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने मुखबीर सूचना पर ग्राम अमलीडीह में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमलीडीह में सुनील कुमार पंडा भारी मात्रा में महुआ शराब का अवैध रूप से व्यापार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के नेतृत्व में पुलिस टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया।
         पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति जरेकिन में शराब रखकर कुछ लोगों को बेच रहा था। पुलिस को देखते ही खरीददार भाग निकले, लेकिन पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार पंडा (43 वर्ष), निवासी ग्राम अमलीडीह, ब्राह्मण मोहल्ला, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया।
          आरोपी के कब्जे से सात जरेकिन में भरी कुल 107 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 16,050 रुपये आंकी गई है। साथ ही, मौके से 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 45/2025 के तहत धारा 34(2) एवं 34(ख) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
          इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक अरविंद लकड़ा, महिला आरक्षक रश्मि तिर्की सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...