रायगढ़ पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई के साथ वितरित किए गए हेलमेट

spot_img

रायगढ़ पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई के साथ वितरित किए गए हेलमेट

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 20 मार्च । जिले में सड़क सुरक्षा को सख्ती से लागू करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलमेट वितरित किए गए। इस मुहिम के तहत जिंदल बेरियर पर यातायात पुलिस ने करीब 100 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया और उन्हें निशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराए।
            पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह कर रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में यातायात पुलिस नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
         इस अभियान में जिंदल फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा, जिसके द्वारा हेलमेट उपलब्ध कराए गए। हेलमेट वितरण के लिए जिंदल बेरियर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, जिंदल फाउंडेशन के सदस्यगण और यातायात पुलिस स्टाफ ने भाग लिया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि भविष्य में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...