लैलूंगा में वीर सीताराम जी का बलिदान दिवस मनाया गया

spot_img

लैलूंगा में वीर सीताराम जी का बलिदान दिवस मनाया गया

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

रायगढ़/ कंवर समाज लैलूंगा महिला प्रभाग की नेत्री श्रीमती पद्मा वती पैंकरा एवं श्रीमती सरीता पैंकरा के तत्वावधान में आज दिनांक 09/10/2022 को कंवर समाज भवन इंदिरा नगर लैलूंगा में बीर सीताराम कंवर जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना किया गया तथा दीप प्रज्वलीत कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। कंवर समाज कर्मचारी संघ लैलूंगा अध्यक्ष नंदकुमार साय पैंकरा ने बताया कि उनके बलिदान और गौरव की गाथा आने वाली पीढ़ी को बताने के लिए प्रति वर्ष सीताराम कंवर जी का बलिदान दिवस मनाया जाता है। 9 अक्टूबर सन 1858 में इन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। भारत को अंग्रेजों से आज़ादी दिलाने में वीर सीताराम कँवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है . सीताराम एक आदिवासी योद्धा थे . इन्होने समाज को नई दिशा प्रदान की थी . 1857 की क्रांति में शहीद वीर सीताराम कंवर ने निमाड़ क्षेत्र में विद्रोह कर अंग्रेज शासन के छक्के छुड़ा दिए थे। अंग्रेजों और उनके सहयोगी राजाओं के लिए वीर सीताराम जी दुश्मन थे . इसलिये अंग्रेज उन्हें विद्रोही कहकर पुकारते थे। गोड समाज महिला प्रभाग अध्यक्ष श्रीमती गीता सिदार एवं उपस्थित महिला नेत्रियों द्वारा वीर सीताराम कंवर के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन की गई। इस अवसर पर शिवशंकर पैंकरा, डीलेश्वरी सिदार, सुनैयना बैगा, पूजा पैंकरा, वृंदा पैंकरा, आदिति पैंकरा, अभिजित पैंकरा, भगवती पैंकरा, आरुष पैंकरा आदि मौजूद रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी रामबाई चौहान जूटमिल से गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आजीवन कारावास की सजा प्राप्त महिला पहचान छिपाकर रह रही थी रायगढ़, 5 अक्टूबर। ऑपरेशन क्लीन...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS