WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार का लैलूंगा आगमन पर होगा भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार का लैलूंगा आगमन पर होगा भव्य स्वागत

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा-  जिला पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत एवं निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने के बाद दीपक सिदार के प्रथम लैलूंगा आगमन पर भव्य रोड-शो एवं स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी एवं महामंत्री नरेश निषाद ने कहा कि 22 मार्च दिन शनिवार दोपहर 03 बजे भाजपा कार्यालय आगमन होगा। समलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रैली निकाली जाएगी जो कि श्रीअग्रसेन चौक होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक नगर भ्रमण करते हुए जाएगी। जगह जगह भव्य स्वागत के साथ दीपक सिदार को तौला जाएगा। रैली के बाद अपेक्स बैंक के सामने मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा जिसमे स्वागत उद्बोधन होगा। कार्यक्रम प्रभारी नरेश नायक ने बताया कि  रैली एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ( सांसद राज्य सभा ), राधेश्याम राठिया  ( सांसद लोकसभा ),  विशिष्ट अतिथि अरुणधर दिवान  ( जिलाध्यक्ष भाजपा रायगढ़) , सतीश चन्द्र बेहरा ( जिला महामंत्री ) , सत्यानंद राठिया  ( पूर्व मंत्री छ. ग. शासन ),  सुनीति राठिया ( पूर्व संसदीय सचिव छ. ग. ), रवि भगत  (प्रदेशाध्यक्ष,भाजपा युवा मोर्चा छ.ग.), अरूण राय  (जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायगढ़) शान्ता साय ( जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायगढ़), शांता भगत ( जिला पंचायत सदस्य ),  ज्योति भगत  ( अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा ),  मनोज अग्रवाल ( उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा ), कपिल सिंघानिया (अध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा ), कृष्णा जायसवाल (उपाध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा ), प्रदेश एवम् जिला  पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष /महामंत्री ,पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,एवम वरिष्ठ नेताओं /कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न होगा।इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के प्रभारी, सयोजक सहसयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा के पदाधिकारी  एवम गांव क्षेत्र में निवासरत सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओ को  सादर आमंत्रित किया गया हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को कल पूंजीपथरा क्षेत्र में पुलिस ने धर दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 11 वारंटों में फरार वारंटी और आदतन बाइक चोर भोले शंकर कैवर्त गिरफ्ताररायगढ़ कोतवाली,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS