Raigarh News : कोडातराई हवाई पट्टी के पास गांजा बेचने की फिराक में  आरोपी गिरफ्तार, करीब 4 किलो गांजा जब्त

कोडातराई हवाई पट्टी के पास गांजा बेचने की फिराक में  आरोपी गिरफ्तार, करीब 4 किलो गांजा जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      24 मार्च,रायगढ़ । जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जूटमिल थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा बिक्री करने की फिराक में बैठे एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से करीब 3.870 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत ₹38,700 है।
        पुलिस को सूचना मिली थी कि कोडातराई हवाई पट्टी के पास मुरलीधर साहू नामक व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही एसआई गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर घेराबंदी कर कोडातराई हवाई पट्टी प्रवेश द्वार के पास से संदेही को हिरासत में लिया।
        तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पान मसाला के थैले के अंदर 04 पैकेट मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुरलीधर साहू (52 वर्ष) निवासी कोडातराई के रूप में हुई, जिसने पूछताछ में गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करने की बात कबूल की। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
       गांजा रेड कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, एसआई गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक शशिभूषण साहू और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रेणु सिंह आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, महेश पंडा, रविन्द्र गुप्ता, सुरेश सिदार, विक्रम सिंह, विकाश प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
         रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG – सड़क किनारे मिले 2 रहस्यमयी बॉक्स, खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घिरघोली गांव में सड़क किनारे मिले दो रहस्यमयी बॉक्स से हड़कंप मच...

CHHATTISGARH NEWS

CG – सड़क किनारे मिले 2 रहस्यमयी बॉक्स, खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घिरघोली गांव में सड़क किनारे मिले दो रहस्यमयी बॉक्स से हड़कंप मच...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर कार्रवाई के लिए चलाया गया विशेष अभियानसंदिग्ध गतिविधियों में...