ग्राम कोठीकुंडा में अवैध शराब निर्माण पर जोबी पुलिस की छापेमार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल

spot_img

ग्राम कोठीकुंडा में अवैध शराब निर्माण पर जोबी पुलिस की छापेमार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 11 अप्रैल। जिले के खरसिया अनुविभाग में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत आज जोबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चौकी जोबी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोठीकुंडा में छापा मारते हुए एक बार फिर अवैध शराब निर्माण और बिक्री करते पाए गए करम सिंह राठिया को गिरफ्तार किया है।
       करम सिंह पूर्व में भी अवैध शराब के प्रकरण में चालान हो चुका है, इसके बावजूद वह पुनः अपने घर में हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाकर बेच रहा था। इस सूचना पर सहायक उप निरीक्षक एल.एन. राठौर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक सुरेंद्र बंशी, अश्वनी सिदार और इतवारी कंवर की टीम ग्राम कोठीकुंडा पहुंची। मौके पर दबिश देकर आरोपी के घर से 6 लीटर महुआ शराब, 60 रुपये बिक्री रकम, शराब निर्माण में प्रयुक्त 20 लीटर क्षमता वाला सिल्वर बर्तन, 15 लीटर की कड़ाही, मॉडिफाइड बर्तन और दो शराब गंधयुक्त स्टील गिलास जब्त किए गए।
           पुलिस ने मौके से बरामद सामग्री को विधिवत ज़ब्त करते हुए करम सिंह राठिया (46 वर्ष) निवासी कोठीकुंडा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर खरसिया न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
           चौकी जोबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा और अवैध कारोबार पर निगरानी लगातार जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास यदि किसी प्रकार का अवैध नशे का कारोबार देखें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...