जिपं उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर कुंजारा,तोलगे सड़क निर्माण की मांग की

जिपं उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर कुंजारा,तोलगे सड़क निर्माण की मांग की

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलुंगा–विधान सभा लैलुंगा की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले बहुप्रतीक्षित कुंजारा से तोलगे मिलुपारा सड़क की जर्जर हालत किसी से नहीं छुपी है ।क्षेत्र की जनता इस सड़क मार्ग को वर्षो से निर्माण की बाट जोह रही है। क्षेत्र की विकट बन चुकी इस समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने आम जनों की सुविधा के लिए तोलगे रोड़ के निर्माण हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सड़क निर्माण किए जानें की मांग की। दीपक सिदार ने मुलाकात कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से चर्चा करते हुए बताया कि कुंजारा से तोलगे मिलुपारा सड़क मार्ग जनता की बहुप्रतीक्षित मांग है  उक्त सड़क कुंजारा,तोलगे,होते हुए तमनार, रायगढ़, ओडिसा को जोड़ती है जिसके निर्माण से आम जनों को काफी सुविधा होगी  वित्त मंत्री से मुलाकात व मांग के दौरान भाजपा  मण्डल अध्यक्ष मनोज सतपथी, जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत, मुकडेगा मंडल अध्यक्ष  संजयपटेल, श्याम भगत आदि शामिल रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS